Bihar

बिहार के छात्रों के लिए सीएम सम्राट ने की 4 बड़ी घोषणाएं, परीक्षा सुधार के लिए उठाया गया ये कदम

पटना में बिहार सरकार के शिक्षा विभाग की ओर से आज से दो दिवसीय राज्यस्तरीय कार्यशाला सह चिंतन शिविर की शुरुआत हुई. 9 और 10 अगस्त को अधिवेशन भवन में आयोजित इस कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया, जबकि शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की. कार्यशाला में राज्यभर से करीब 400 वरिष्ठ, क्षेत्रीय, जिला और प्रखंड स्तर के शिक्षा अधिकारी शामिल हुए. इस दौरान सीएम सम्राट ने कहा कि एक सबसे बड़ी चुनौती परीक्षा सुधार है. इसके लिए भी एक कमेटी बनानी पड़ेगी क्योंकि टेक्नोलॉजी इतनी अधिक हो गई है कि अगर एक आदमी ने भी अपना ईमान बेच दिया तो प्रश्न पत्र मार्केट में आ जाता है.

सीएम ने कहा कि पूरे सिस्टम में अगर कोई एक आदमी फेल हो गया तो सब खराब हो जाता है. हम लोगों ने तय किया है कि एक कमेटी इसको लेकर भी बनाई जाएगी और पूरी दुनिया में जिन टेक्नोलॉजी के तहत सभी परीक्षाएं कराई जाती हैं, उसके लिए भी एक कमेटी का गठन किया जाएगा. जितनी भी परीक्षाएं होती हैं, उसमें कुछ न कुछ दिक्कत आ जाती है. मेरा मानना है कि अब फोकस करना पड़ेगा. युवा पीढ़ी को यह नहीं लगना चाहिए कि उनके साथ धोखा हुआ है.

साथ ही, सीएम सम्राट ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट कर जानकारी दी है कि बिहार में शिक्षा व्यवस्था को और सुदृढ़, गुणवत्तापूर्ण और छात्र-केंद्रित बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए हैं-

घोषणा-1: गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए विशेष समिति

गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को हर विद्यालय तक पहुंचाने के लिए राज्य स्तरीय समिति का गठन किया गया है, ताकि प्रत्येक विद्यालय को उत्कृष्टता का केंद्र बनाया जा सके और छात्रों के सीखने के स्तर में निरंतर सुधार सुनिश्चित हो.

घोषणा-2: परीक्षा सुधार

बिहार में परीक्षाओं को सुचारु, पारदर्शी, निष्पक्ष एवं आधुनिक बनाने के लिए राज्य स्तरीय परीक्षा सुधार समिति का गठन किया गया है. समिति बोर्ड एवं प्रतियोगी परीक्षाओं के साथ-साथ कक्षा-आधारित मूल्यांकन में तकनीक और AI के उपयोग के माध्यम से छात्रों के ज्ञान, समझ एवं विश्लेषण क्षमता के बेहतर आकलन के लिए सुझाव देगी.

घोषणा-3: विशेष सहयोग शिविर

शिक्षा सुधार के लिए विशेष सहयोग शिविर आयोजित किए जाएंगे, जिनमें मुख्यमंत्री, मंत्री, सांसद, विधायक एवं छात्रों के साथ संवाद कर उनके सुझाव और समस्याएं सुनी जाएंगी.

घोषणा-4: छात्र कल्याण

छात्रों के कल्याण से जुड़े कार्यों के बेहतर समन्वय और प्रभावी क्रियान्वयन के लिए सभी संबंधित विभागों में निदेशालय का गठन किया जाएगा. गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, बेहतर परीक्षा व्यवस्था और छात्रों के उज्ज्वल भविष्य के निर्माण के लिए बिहार सरकार प्रतिबद्ध है.

Avinash Roy

Recent Posts

तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से डॉक्टर व लैब टेक्नीशियन की मौ’त, तीसरा युवक गंभीर रूप से घायल

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर थाना क्षेत्र के सिंघिया चौक के निकट शनिवार की…

24 मिनट ago

रोसड़ा को भीषण जाम से मिलेगी राहत, 85 करोड़ की लागत से 13.81 KM डबल बाईपास का मंत्री ने किया शिलान्यास

समस्तीपुर/रोसड़ा : रोसड़ा शहर को भीषण जाम से निजात दिलाने की दिशा में रविवार को…

40 मिनट ago

निशांत दिल्ली में जेपी नड्डा से मिले, बिहार में ट्रॉमा सेंटर और सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल बढ़ाने पर बात

बिहार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार शनिवार को नई दिल्ली पहुंचे। राष्ट्रीय राजधानी में उन्होंने…

8 घंटे ago

अति पिछड़ा वर्ग राज्य आयोग के पूर्व अध्यक्ष रविंद्र कुमार तांती के 70वीं जयंती पर दी गई श्रद्धांजलि

समस्तीपुर : प्रभात हॉस्पिटल परिसर में रविवार को पूर्व विधान परिषद सदस्य सह अति पिछड़ा…

9 घंटे ago

समस्तीपुर में विश्व हिंदू परिषद की दो दिवसीय प्रांतीय बैठक शुरू, उत्तर बिहार के विभिन्न जिलों से 250 से अधिक प्रतिनिधि हुए शामिल

समस्तीपुर : विश्व हिंदू परिषद (विहिप) उत्तर बिहार की दो दिवसीय प्रांतीय बैठक शनिवार को…

18 घंटे ago

बायोमेट्रिक उपस्थिति के विरोध में स्वास्थ्य कर्मियों ने किया प्रदर्शन, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी को सौंपा मांग पत्र

समस्तीपुर : बिहार चिकित्सा एवं जन स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के राज्य कार्यकारिणी के निर्णय के…

18 घंटे ago