Samastipur

क्लोन एक्सप्रेस से दिल्ली जा रही नवविवाहिता समस्तीपुर स्टेशन से गायब, शौचालय जाने की बात कहकर जेवर और नगदी भी ले गई

एक नवविवाहिता के समस्तीपुर रेलवे स्टेशन से अचानक गायब होने का मामला सामने आया है. वह अपने ससुराल पक्ष के सदस्यों के साथ ट्रेन संख्या 02569 क्लोन एक्सप्रेस से नई दिल्ली जा रही थी. समस्तीपुर स्टेशन पर ट्रेन रुकने के दौरान शौचालय जाने की बात कहकर वह नीचे उतरी, लेकिन वापस ट्रेन में नहीं लौटी. काफी तलाश के बाद भी सुराग नहीं मिलने पर परिजनों ने प्राथमिकी दर्ज करायी है.

परिजनों के अनुसार, नवविवाहिता 26 अगस्त को ससुराल पक्ष के सदस्यों के साथ नई दिल्ली जाने के लिए क्लोन एक्सप्रेस में सवार हुई थी. सुबह करीब 7:30 बजे ट्रेन समस्तीपुर स्टेशन पहुंची. ट्रेन स्टेशन पर आधे घंटे से अधिक समय तक रुकी रही. इसी दौरान नवविवाहिता ने शौचालय जाने की बात कही और ट्रेन से नीचे उतर गयी. काफी देर तक वापस नहीं लौटने पर परिजनों ने स्टेशन परिसर और आसपास के इलाकों में उसकी तलाश शुरू की.

परिजनों ने काफी देर तक रेलवे स्टेशन और आसपास के क्षेत्रों में खोजबीन की, लेकिन नवविवाहिता का कोई पता नहीं चला. इसके बाद परिजन गांव लौट आये और अपने स्तर से भी उसकी तलाश करते रहे. परिजनों का आरोप है कि नवविवाहिता अपने साथ शादी में मिले करीब 15 ग्राम सोने के आभूषण, चांदी की पायल और 10 हजार रुपये नकद लेकर गयी है.

काफी तलाश के बाद भी नवविवाहिता का पता नहीं चलने पर परिजनों ने सिमरी थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है. थानाध्यक्ष अरविंद कुमार ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है. उन्होंने बताया कि घटना स्थल समस्तीपुर रेल थाना क्षेत्र से संबंधित है. इसलिए प्राथमिकी को आवश्यक कार्रवाई के लिए उचित माध्यम से संबंधित थाना भेजा जा रहा है. पुलिस अब मामले की जांच कर नवविवाहिता की तलाश में जुटी है.

Avinash Roy

Recent Posts

मुफस्सिल थाने की पुलिस ने तीन वारंटी समेत दो पियक्कड़ों को पकड़ा

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने की पुलिस ने अलग-अलग कार्रवाई करते हुए तीन वारंटियों समेत शराब…

2 घंटे ago

जांच के लिए समस्तीपुर पहुंची केंद्रीय टीम, बिथान के सोहमा पंचायत में मनरेगा योजनाओं की शुरू की जांच

समस्तीपुर/बिथान : समस्तीपुर जिले के बिथान प्रखंड के सोहमा पंचायत में मनरेगा योजनाओं को लेकर…

3 घंटे ago

प्रशस्त ऐप पर शिक्षकों का शत-प्रतिशत पंजीकरण का आदेश, रफ्तार चल रही सुस्त 

समस्तीपुर : सरकारी एवं निजी स्कूलों के शिक्षकों का प्रशस्त ऐप 2.0 पर पंजीकरण कराने…

3 घंटे ago

1 करोड़ रुपये से अधिक के वित्तीय घपले में पूर्व प्रभारी प्रधानाध्यापक निलंबित, वर्तमान में समस्तीपुर जिले में हैं पदस्थापित

समस्तीपुर : बिहार सरकार के शिक्षा विभाग द्वारा राज्य में भ्रष्टाचार और वित्तीय अनियमितताओं के…

11 घंटे ago

महुआ विधायक और मंत्री संजय सिंह पर दिल्ली के होटल में युवती से बदतमीजी का आरोप! तेज प्रताप यादव ने की जांच की मांग

बिहार सरकार के मंत्री और महुआ विधानसभा सीट से विधायक संजय सिंह पर एक युवती…

18 घंटे ago

रोसड़ा की नई SDO बनीं पूजा कुमारी, सादिक अख्तर बने समस्तीपुर सदर के नये अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी

समस्तीपुर : बिहार सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए बिहार प्रशासनिक सेवा…

24 घंटे ago