Samastipur

जेट प्रेशर मशीन से समस्तीपुर जंक्शन पर होगी रेलवे ट्रैक की सफाई, बदली व्यवस्था

समस्तीपुर : समस्तीपुर जंक्शन पर रेलवे ट्रैक की सफाई व्यवस्था में बदलाव किया गया है। यार्ड क्षेत्र में ट्रैक पर जमा कचरे और गंदगी को हटाने के लिए हाई प्रेशर जेट क्लीनिंग मशीन लगाई गई है। अब ट्रेनों के गुजरने के बाद संबंधित हिस्सों की सफाई मशीन के माध्यम से कराई जाएगी। समस्तीपुर जंक्शन से प्रतिदिन करीब 10 हजार यात्री सफर करते हैं। ट्रेनों के ठहराव के दौरान कई यात्री खाने-पीने की सामग्री और उसके पैकेट ट्रैक पर फेंक देते हैं। इससे ट्रैक के आसपास गंदगी जमा हो जाती है। प्लेटफार्म पर डस्टबिन और नियमित सफाई के बावजूद ट्रैक पर कचरा पहुंचना रेल प्रशासन के लिए चुनौती बना रहता है।

तेज पानी की धार से हटेगी गंदगी

रेलवे की ओर से लगायी गयी जेट प्रेशर मशीन से तेज दबाव के साथ पानी की धार छोड़ी जाएगी। इससे ट्रैक और आसपास जमा गंदगी को कम समय में हटाने में मदद मिलेगी। मशीन आधारित सफाई से ट्रैक की सफाई में लगने वाले समय और कर्मचारियों की मेहनत को भी कम किया जा सकेगा।

ट्रेन गुजरने के बाद होगी सफाई

मंडल रेल प्रवक्ता आरके सिंह ने बताया कि स्टेशन पर ट्रेनों के लगातार आवागमन के कारण ट्रैक पर गंदगी जमा होने की संभावना बनी रहती है। ट्रेनों के गुजरने के बाद संबंधित हिस्सों की सफाई कराई जाएगी। जेट प्रेशर मशीन की मदद से ट्रैक के आसपास जमा गंदगी को तेज पानी के दबाव से हटाया जा सकेगा। रेलवे की ओर से स्टेशन की स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए मशीन आधारित सफाई पर जोर दिया जा रहा है। इससे सफाई कर्मचारियों को सहूलियत मिलने के साथ यात्रियों को भी अधिक स्वच्छ वातावरण उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी।

Avinash Roy

Recent Posts

मातृत्व और पारिवारिक जिम्मेदारियों के बीच हासिल की सफलता, दलसिंहसराय SDPO की पत्नी डॉ. दिव्यानी बनीं असिस्टेंट प्रोफेसर

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : शिवहर के पुरनहिया डिग्री कॉलेज में डॉ. दिव्यानी प्रियदर्शिनी का असिस्टेंट प्रोफेसर के…

18 मिनट ago

दलसिंहसराय बाजार समिति के समीप ‘पतंजली पशु आहार’ प्रतिष्ठान का शुभारंभ, पशुपालकों को मिलेगा गुणवत्तापूर्ण आहार

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : दलसिंहसराय बाजार समिति के समीप आरआर इंटरप्राइजेज के तत्वावधान में पतंजलि पशु आहार…

31 मिनट ago

समस्तीपुर रेल मंडल को मिली करोड़ों रुपये के विभिन्न योजनाओं की सौगात, RPF बैरक का भी हुआ उद्घाटन

समस्तीपुर : पूर्व मध्य रेल के महाप्रबंधक छत्रसाल सिंह ने सोमवार को समस्तीपुर रेल मंडल…

1 घंटा ago

बिहार के छात्र-छात्राओं को सीएम सम्राट का तोहफा, हर माह सहयोग शिविर; विद्याथी पोर्टल पर भी

बिहार के शिक्षण संस्थानों में हर महीने के चौथे मंगलवार को सहयोग शिविर आयोजित होंगे,…

1 घंटा ago

जनसंवाद के दौरान भूमि विवाद के मामलों पर एसपी ने दिए निरोधात्मक कार्रवाई के निर्देश

समस्तीपुर/रोसड़ा : एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने सोमवार को रोसड़ा थाना पहुंचकर आयोजित जनसंवाद में…

2 घंटे ago