समस्तीपुर/पटोरी : समस्तीपुर जिले के पटोरी थाना क्षेत्र के अशरफपुर सुपौल गांव में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कुख्यात मादक पदार्थ तस्कर दीपक कुमार साह के घर पर छापेमारी कर नशीले पदार्थों के बड़े नेटवर्क का खुलासा किया है। पुलिस और प्रशासन की संयुक्त टीम ने करीब छह घंटे तक कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में गांजा, हेरोइन, नगदी समेत अन्य सामान बरामद किया। मौके से तीन महिलाओं को गिरफ्तार किया गया है।
डीएसपी वीरेंद्र कुमार मेधावी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि गिरफ्तार आरोपितों से पूछताछ और उनकी निशानदेही के आधार पर छापेमारी की गयी थी। कार्रवाई के दौरान करीब 50 किलो गांजा और तीन साबुनदानी हेरोइन बरामद की गयी। इसके अलावा 1.30 लाख रुपये नगद, चार मोटरसाइकिल, छह मोबाइल फोन, वजन करने की मशीन और कोटा पैक करने वाली कैप्सूलनुमा करीब 12 हजार डिब्बियां बरामद की गयी हैं।
पुलिस ने मौके से गुड़िया देवी, कंचन कुमारी और कविता कुमारी को गिरफ्तार किया है। डीएसपी के अनुसार, मुख्य आरोपी दीपक कुमार साह और उसके भाई टुनटुन कुमार के खिलाफ पूर्व से भी कई मामले दर्ज हैं। दोनों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस कार्रवाई कर रही है। बताया गया कि छापेमारी को गोपनीय रखा गया था। सिविल ड्रेस में पुलिस टीम के साथ मजिस्ट्रेट के रूप में बीडीओ कुमोद रंजन और डीएसपी के संयुक्त नेतृत्व में कार्रवाई की गयी। बड़ी मात्रा में मादक पदार्थ बरामद होने के बाद पुलिस ने पूरे नेटवर्क की जांच शुरू कर दी है। बरामद सामान के स्रोत और तस्करी से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटाई जा रही है।
बिहार के बेतिया के नौतन प्रखंड के डबरिया मकरीटोला गांव से एक ऐसी तस्वीर सामने…
समस्तीपुर : बिहार में शिक्षा व्यवस्था की बदहाली, परीक्षा में अनियमितता और बेरोजगारी के मुद्दे…
समस्तीपुर : होली मिशन हाई स्कूल, समस्तीपुर में शाम राष्ट्रीय कवि संगम के बैनर तले…
सांकेतिक तस्वीर : सोर्स गूगल समस्तीपुर : पटना-पूर्णिया एक्सप्रेसवे के प्रस्तावित रूट अलाइनमेंट को लेकर…
समस्तीपुर/विद्यापतिनगर : समस्तीपुर जिले के विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र के खेसराहा गांव में अवैध मिट्टी खनन…
बिहार सरकार हर महीने की 10 तारीख को 'बिहार पेंशन दिवस' के तौर पर मनाती…