Samastipur

पटना-पूर्णिया एक्सप्रेस-वे अलाइनमेंट मामले में मुसरीघरारी चौराहा जाम करने पर 6 नामजद समेत 30 के खिलाफ FIR दर्ज

समस्तीपुर : समस्तीपुर के मुसरीघरारी चौराहा NH-28 पर पटना-पूर्णिया एक्सप्रेस-वे अलाइनमेंट बदले जाने के मामले को लेकर जाम कर यातायात बाधित करने के मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है। नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी के आवेदन पर पुलिस ने फोरलेन निर्माण जन संघर्ष समिति से जुड़े छह नामजद सहित करीब 25 से 30 अज्ञात प्रदर्शनकारियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।

दर्ज प्राथमिकी के अनुसार, 13 अगस्त को दोपहर करीब 12 बजे फोरलेन निर्माण जन संघर्ष समिति के संयुक्त संयोजक उमेश झा अपने समर्थकों के साथ मुसरीघरारी चौराहे पर पहुंचे थे। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने मुख्य सड़क को जाम कर दिया। सड़क जाम रहने के कारण नेशनल हाईवे पर जाम की स्थिति उत्पन्न हो गयी। जाम में आम राहगीरों के साथ जरूरी काम से जा रहे लोगों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा। इसके बाद मुसरीघरारी थाने में सड़क जाम करने को लेकर प्राथमिकी दर्ज की गई है। प्राथमिकी में उमेश झा, रंजीत निर्गुणी, प्रभास कुमार ईश्वर उर्फ बेलनी, सुशील कुमार राय, संजीव कुमार इंकलाबी और गोविंद झा को नामजद किया गया है। वहीं, 25 से 30 अज्ञात लोगों को भी आरोपी बनाया गया है।

Avinash Roy

Recent Posts

शिक्षा, रोजगार और पलायन-मुक्त मिथिला के संकल्प के साथ डॉ. धर्मांश रंजन ने MLC प्रत्याशी के रूप में दाखिल किया नामांकन

होली मिशन ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ. धर्मांश रंजन उर्फ अंकुर ने सोमवार…

8 घंटे ago

जन संवाद में समस्तीपुर डीएम ने सुनीं लोगों की समस्याएं, समयबद्ध निष्पादन का निर्देश

समस्तीपुर : कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में सोमवार को डीएम रोशन कुशवाहा की अध्यक्षता में जन संवाद…

10 घंटे ago

रंगों में सजे बच्चों के सपने, ‘मेरे सपनों का भारत’ चित्रकला प्रदर्शनी में दिखी प्रतिभा

समस्तीपुर : शिक्षा विभाग, बिहार शिक्षा परियोजना एवं सर्व शिक्षा अभियान, समस्तीपुर के तत्वावधान में…

10 घंटे ago

दलसिंहसराय में सनातन रक्तदान समूह के तत्वावधान में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन, 41 यूनिट रक्त संग्रहित

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : सनातन सेवा संस्थान द्वारा संचालित सनातन रक्तदान समूह के तत्वावधान में रविवार को…

10 घंटे ago

ग्रामीण रक्तदान संघ द्वारा आयोजित शिविर में 25 रक्तवीरों ने किया स्वैच्छिक रक्तदान

मुजफ्फरपुर जिले के सकरा प्रखंड के सुजावलपुर स्थित एक्सपर्ट कोचिंग सेंटर परिसर में ग्रामीण रक्तदान…

11 घंटे ago

रोटी बैंक के बैनर तले छायागृह जीवन ज्योति सेवा फाउंडेशन की ओर से आयोजित रक्तदान शिविर में 16 युवाओं ने किया रक्तदान

समस्तीपुर/विभूतिपुर : विभूतिपुर प्रखंड के देसरी उर्फ शाहजहांपुर पंचायत के वार्ड संख्या 18 में रविवार…

11 घंटे ago