Samastipur

मवेशी लदे ट्रक मामले में उत्तर प्रदेश की पुलिस ने समस्तीपुर के मोहनपुर रोड से दो युवकों को हिरासत में लिया

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मोहनपुर रोड स्थित एक प्लाईवुड कंपनी से गुरुवार को उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर थाने की पुलिस ने दो युवकों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया। यूपी पुलिस की टीम दोनों युवकों को अपने साथ लेकर मुफस्सिल थाना पहुंची, जहां आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने और स्टेशन डायरी एंट्री कराने के बाद दोनों को लेकर उत्तर प्रदेश के लिए रवाना हो गई। हिरासत में लिए गए युवकों की पहचान आशुतोष कुमार और अमृत पासवान के रूप में की गई है।

बताया जाता है कि कुछ महीने पूर्व उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने मवेशियों से लदा एक ट्रक जब्त किया था। कार्रवाई के दौरान ट्रक का चालक और खलासी मौके से फरार हो गया था। इसके बाद मिर्जापुर पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। जांच के क्रम में पुलिस ने ट्रक में लगे फास्टैग से जुड़े मोबाइल नंबर और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर वैज्ञानिक तरीके से अनुसंधान आगे बढ़ाया। जांच के दौरान मिले सुराग के आधार पर मिर्जापुर पुलिस की टीम समस्तीपुर पहुंची। टीम ने मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मोहनपुर रोड स्थित प्लाईवुड कंपनी में पहुंचकर वहां से दोनों युवकों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया। इसके बाद दोनों को स्थानीय मुफस्सिल थाना लाया गया। यहां आवश्यक कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद यूपी पुलिस दोनों युवकों को अपने साथ लेकर मिर्जापुर के लिए रवाना हो गई।

यूपी पुलिस तकनीकी अनुसंधान के आधार पर मामले में उनकी भूमिका और ट्रक से जुड़े संपर्कों की जानकारी जुटा रही है। हालांकि, हिरासत में लिए गए दोनों युवकों की इस मामले में वास्तविक भूमिका क्या है, इसका खुलासा पूछताछ और आगे की जांच के बाद ही हो सकेगा। मुफस्सिल थानाध्यक्ष अजीत प्रसाद सिंह ने बताया कि मवेशी लदे ट्रक की बरामदगी से संबंधित मामले में उत्तर प्रदेश पुलिस ने दो युवकों को हिरासत में लिया है। स्थानीय स्तर पर मुफस्सिल थाना पुलिस ने यूपी पुलिस की टीम को आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराया है। यूपी पुलिस दोनों युवकों को अपने साथ लेकर उत्तर प्रदेश चली गई है।

Avinash Roy

Recent Posts

पटना-पूर्णिया एक्सप्रेस-वे अलाइनमेंट मामले में मुसरीघरारी चौराहा जाम करने पर 6 नामजद समेत 30 के खिलाफ FIR दर्ज

समस्तीपुर : समस्तीपुर के मुसरीघरारी चौराहा NH-28 पर पटना-पूर्णिया एक्सप्रेस-वे अलाइनमेंट बदले जाने के मामले…

1 घंटा ago

समस्तीपुर पुलिस लाइन में संचालित ‘दीदी की रसोई’ हुई बंद, 13 लाख का भुगतान अटका

समस्तीपुर : समस्तीपुर पुलिस लाइन में पुलिसकर्मियों को गुणवत्तापूर्ण एवं घर जैसा भोजन उपलब्ध कराने…

1 घंटा ago

बिहार में व्यापारियों के लिए चीनी की स्टॉक लिमिट तय, इससे ज्यादा मिली तो सीधे FIR होगी

बिहार सरकार ने चीनी की कालाबाजारी को रोकने के लिए अहम फैसला लिया है। सरकार…

2 घंटे ago

बिहार में यूट्यूबर की कमाई बढ़ेगी, व्यूज की शर्तों में भारी छूट, सोशल मीडिया पर सरकारी विज्ञापन के नियम नरम हुए

बिहार में सम्राट चौधरी सरकार ने कम फॉलोअर और सब्सक्राइबर वाले सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म और…

2 घंटे ago

KSR काॅलेज बचाने व कोचिंग एक्ट लागू करने की मांग पर NSUI का भूख हड़ताल शुरू, मांग पूरी होने तक आंदोलन जारी रखने का ऐलान

समस्तीपुर : केएसआर कॉलेज सरायरंजन को प्रस्तावित पटना–पूर्णिया एक्सप्रेसवे के रूट से बचाने और जिले…

4 घंटे ago