समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मूसापुर मोहल्ले में एक बंद मकान को निशाना बनाकर चोरों ने नगदी, जेवरात समेत लाखों रुपये मूल्य के सामान की चोरी कर ली। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। मकान के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगालने के दौरान पुलिस को कुछ संदिग्ध गतिविधियां दिखाई दीं, जिसके आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने तीन युवकों को हिरासत में लिया है। बताया गया है कि मूसापुर स्थित उक्त मकान कल्याणपुर प्रखंड के सोरमार पैक्स अध्यक्ष ब्रजेश कुमार का है।
ब्रजेश कुमार अपने परिवार के साथ श्रावणी घड़ी पर्व में शामिल होने के लिए अपने गांव सोरमार चले गए थे। घर में किसी के नहीं रहने का फायदा उठाकर चोरों ने मकान का ताला तोड़ दिया और अंदर प्रवेश कर गए। परिवार के वापस लौटने पर घर के कमरों का सामान अस्त-व्यस्त मिला। जांच करने पर चोरी की जानकारी हुई। पीड़ित के अनुसार, चोरों ने घर से करीब 2.40 लाख रुपये नगद, लाखों रुपये मूल्य के आभूषण तथा अन्य कीमती सामान चोरी कर ली।
घटना की सूचना मिलने पर मुफस्सिल थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच शुरू की। फुटेज के आधार पर पुलिस ने दो युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की। पूछताछ के दौरान दोनों से घटना के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी मिली। इसके बाद पुलिस टीम उनके बताए संभावित ठिकानों पर छापेमारी की। छापेमारी के दौरान एक अन्य युवक को भी हिरासत में लिए जाने की बात सामने आई है। साथ ही चोरी हुए कुछ सामानों की बरामदगी की भी सूचना है।
हालांकि पुलिस की ओर से बरामद सामान का विस्तृत ब्योरा अभी नहीं दिया गया है। मामले को लेकर पीड़ित की ओर से मुफस्सिल थाना में आवेदन दिया गया है, जिसके आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। थानाध्यक्ष अजीत प्रसाद सिंह ने बताया कि घटना के संबंध में प्राथमिकी दर्ज कर छापेमारी की जा रही है। पूछताछ के लिये कुछ संदिग्धों को उठाया गया है। जल्द मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।
समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के एसपी आवास रोड में पार्क के समीप गुरुवार की…
शिक्षा विभाग ने टीआरई-4 में शिक्षकों के 932 पदों की बढ़ोतरी के बाद अब 76…
समस्तीपुर : टीबी-मुक्त भारत अभियान को जनआंदोलन का रूप देने और जिले में टीबी उन्मूलन…
समस्तीपुर : दरभंगा निर्वाचन क्षेत्र के शिक्षक एवं स्नातक निर्वाचन की तैयारियों को लेकर जिला…
Festival Special Trains: त्योहारी सीजन (छठ और दिवाली) में यात्रियों की होने वाली भारी भीड़…
समस्तीपुर/मोहिउद्दीननगर : समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीननगर थाना क्षेत्र में एक युवक को हिरासत में लेने…