Samastipur

समस्तीपुर में नित्यानंद राय के नेतृत्व में भव्य तिरंगा यात्रा, हर घर तिरंगा अभियान में उमड़ा जनसैलाब

समस्तीपुर : ‘हर घर तिरंगा’अभियान के तहत उजियारपुर लोकसभा क्षेत्र में केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय के नेतृत्व में शुक्रवार को भव्य और ऐतिहासिक तिरंगा यात्रा निकाली गई। यह यात्रा मोहिउद्दीननगर विधानसभा क्षेत्र से शुरू होकर मोरवा विधानसभा क्षेत्र तक पहुंची, जिसमें हजारों की संख्या में कार्यकर्ता, युवा और राष्ट्रप्रेमी शामिल हुए।

तिरंगा यात्रा के दौरान लोग हाथों में तिरंगा लेकर मोटरसाइकिल पर सवार थे। इस दौरान पूरे मार्ग में ‘भारत माता की जय’, ‘वंदे मातरम्’ और राष्ट्रभक्ति से जुड़े नारों से वातावरण गूंजता रहा। यात्रा के दौरान लोगों में देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता का उत्साह स्पष्ट रूप से देखने को मिला। इस अवसर पर केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर ‘हर घर तिरंगा’ अभियान जनभागीदारी का एक सशक्त उदाहरण बन चुका है। यह अभियान राष्ट्रभक्ति, राष्ट्रीय एकता और अखंडता की भावना को जन-जन तक पहुंचा रहा है। तिरंगे के सम्मान और राष्ट्रगौरव की भावना से समाज का हर वर्ग उत्साहपूर्वक जुड़ रहा है।

उन्होंने कहा कि तिरंगा केवल तीन रंगों का ध्वज नहीं, बल्कि यह भारत की आन, बान, शान, स्वाभिमान और वीरों के बलिदान की अमर स्मृति का प्रतीक है। यह प्रत्येक भारतीय की भावनाओं और राष्ट्र के गौरव का प्रतीक है। नित्यानंद राय ने देशवासियों से अपील की कि स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अपने-अपने घरों पर तिरंगा फहराएं और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित, आत्मनिर्भर और सशक्त भारत के निर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लें। तिरंगा यात्रा में भाजपा के प्रदेश महामंत्री धनराज शर्मा, समस्तीपुर पश्चिमी के जिलाध्यक्ष शशिधर झा, मोहिउद्दीननगर के विधायक राजेश सिंह, रोसड़ा के विधायक वीरेंद्र सिंह, विधान पार्षद तरुण सिंह सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और हजारों नागरिक शामिल हुए।

Avinash Roy

Recent Posts

मथुरापुर थानाध्यक्ष को हटाकर SP ने अनुसंधानकर्ता के रूप में भेजा रोसड़ा, धनंजय को मिली थानेदारी

समस्तीपुर : एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने मथुरापुर थानाध्यक्ष राहुल कुमार को थानेदारी के पद…

3 घंटे ago

पोदार इंटरनेशनल स्कूल में सनातन रक्तदान समूह द्वारा शिविर का आयोजन, शिक्षकों व कर्मियों ने किया रक्तदान

समस्तीपुर : पोदार इंटरनेशनल स्कूल, समस्तीपुर परिसर में बुधवार को सनातन रक्तदान समूह के तत्वावधान…

3 घंटे ago

समस्तीपुर : जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता के विजेताओं को किया गया सम्मानित

समस्तीपुर : होली मिशन हाई स्कूल की मोहनपुर, सतमलपुर, काशीपुर और दलसिंहसराय शाखाओं में गुरुवार…

5 घंटे ago

रंगदारी नहीं देने पर सिर पर तलवार से किया वार, रोसड़ा कोर्ट ने पिता-पुत्र को सुनाई 8 साल की सजा

समस्तीपुर/रोसड़ा : रोसड़ा व्यवहार न्यायालय के द्वितीय अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश राजीव कुमार मिश्रा…

13 घंटे ago

ट्रेन कैंसल: 4 अक्टूबर तक कई ट्रेनें रद्द, कहीं आप न हो जाएं परेशान, अभी पढ़ें पूरा अपडेट…

रेलवे यात्रियों के लिए अगले कुछ दिन परेशानी भरे रहने वाले हैं. नए राजेंद्र रेल…

14 घंटे ago

कोरबद्दा में किशोरी संग दो युवक को ग्रामीणों ने बंद घर में बनाया बंधक, पहुंची पुलिस

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के कोरबद्धा गांव में बुधवार को एक घर में कमरा…

14 घंटे ago