समस्तीपुर : शहर की सफाई व्यवस्था पर नगर निगम हर महीने करीब सवा करोड़ रुपये खर्च कर रहा है, लेकिन कर्पूरी बस स्टैंड और इससे सटे ताजपुर रोड की तस्वीर इस खर्च की हकीकत बयां करने के लिए काफी है। बस स्टैंड परिसर के आसपास कई जगह कचरा व गंदा पानी जमा है। पानी में कचरा, प्लास्टिक और जैविक अपशिष्ट सड़ रहा है। गंभीर स्थिति ताजपुर रोड में पीर स्थान से शास्त्री गली तक में भी बनी हुई है। सड़क किनारे खुले में मछली और मीट की दुकानें सजती हैं।
दुकानों से निकलने वाला दूषित पानी सड़क पर बहता रहता है, जबकि मछली-मांस के खून रक्त के छींटे व अनुपयोगी अवशेष इधर-उधर फेंक दिए जाते हैं। इससे सड़क किनारे गंदगी का अंबार और बदबू की स्थिति बनी रहती है। बरसात में यही गंदगी पानी के साथ फैलकर सड़क के बड़े हिस्से को दलदल में तब्दील कर देती है। अभी सावन का महीना चल रहा है। शहर के लोग भोलेनाथ के मंदिर में जल चढ़ाने और पूजा-अर्चना के लिए इसी मार्ग से आवागमन करते हैं। ऐसे में सड़क किनारे फैली मछली-मांस की गंदगी और दूषित पानी से श्रद्धालुओं को काफी परेशानी हो रही है।
लोगों का कहना है कि धार्मिक आस्था के इस मार्ग पर कम से कम सफाई और स्वच्छता की बेहतर व्यवस्था होनी चाहिए, लेकिन नगर निगम की उदासीनता से स्थिति लगातार खराब बनी हुई है। स्वतंत्रता दिवस या गणतंत्र दिवस के राष्ट्रीय पर्व पर भी यहां सफाई कभी नहीं होती है। स्थानीय लोगों ने नगर आयुक्त, डीएम व सदर एसडीओ से मांग की है कि ताजपुर रोड का निरीक्षण कर खुले में मांस-मछली की बिक्री पर रोक लगाई जाए, जलजमाव हटवाया जाए।
समस्तीपुर/रोसड़ा : रोसड़ा व्यवहार न्यायालय के द्वितीय अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश राजीव कुमार मिश्रा…
रेलवे यात्रियों के लिए अगले कुछ दिन परेशानी भरे रहने वाले हैं. नए राजेंद्र रेल…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के कोरबद्धा गांव में बुधवार को एक घर में कमरा…
समस्तीपुर : शराब के अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए मुफस्सिल थाने की पुलिस…
समस्तीपुर : मुफस्सिल व नगर थाना क्षेत्र के बोर्डर इलाके पर विवेक विहार मोहल्ले में…
समस्तीपुर : कैंसर की समय पर पहचान और उपचार को लेकर स्वास्थ्य विभाग की ओर…