Samastipur

ग्रामीण रक्तदान संघ द्वारा बोलबम-डाकबम सेवा समिति शिविर में रक्तदान शिविर का किया गया आयोजन, शिविर में एकत्रित किया गया 25 यूनिट रक्त

समस्तीपुर/दसिंहसराय : कमरांव तकिया चौक बोलबम – डाकबम शिविर में बुधवार को रक्त दान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का आयोजन ग्रामीण रक्तदान संघ द्वारा बोलबम – डाकबम सेवा समिति के सहयोग से किया गया। शिविर में कुल 25 यूनिट रक्त इक्ट्ठा किया गया। शिविर का शुभारंभ संघ के अध्यक्ष राजकुमार, सेवा समिति के अध्यक्ष संजय कुमार, मुखिया प्रतिनिधि मो० सफ़दर सोहेल, सचिव नन्दू महतो, कोषाध्यक्ष रामसागर दास, सदस्य पंकज कुमार, कृष्णा कुमार, द्वारा विधिवत रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई।

रेड क्रॉस सोसाइटी समस्तीपुर द्वारा रक्त एकत्रित किया गया। रक्तदान संघ के अध्यक्ष राज कुमार ने बताया कि लोगों द्वारा रक्त दान करने से दिल की सेहत में सुधार, दिल की बीमारियों और स्ट्रोक के खतरे को कम माना जाता है। खून में आयरन की ज्यादा मात्रा दिल के दौरे के खतरे को बढ़ा सकती है। इसलिए लोगों को रक्तदान कार्यक्रम में बढ़चढ़ कर हिस्सा लेना चाहिए।

सेवा समिति के अध्यक्ष संजय कुमार ने कहा नियमित रूप से रक्तदान करने से आयरन की अतिरिक्त मात्रा नियंत्रित हो जाती है। जो दिल की सेहत के लिए अच्छी है। उन्होंने बताया कि कई बार मरीजों के शरीर में खून की मात्रा इतनी कम हो जाती है कि उन्हें किसी और व्यक्ति से ब्लड लेने की आवश्यकता पड़ जाती है। ऐसी ही इमरजेंसी स्थिति में खून की आपूर्ति हो सकेगी।

शुभकरण राय, रामकुमार शर्मा, अमरजीत पासवान, रामकुमार पासवान, जावेद आलम, मो. शाहनवाज, मुखिया प्रतिनिधि सफदर सोहेल, मो० इम्तियाज, सुकेश कुमार, मो. अरमान, विजय कुमार चौधरी, मो० जावेद, अंकित, सोनू, शंकर पंडित एवं अन्य ग्रामीणों ने अपना रक्तदान किया। वहीं रेड क्रॉस की ओर से सीनियर तकनीशियन नवीन कुमार और प्रकाश उपस्थित रहे।

Avinash Roy

Recent Posts

सीएम सम्राट चौधरी की बीजेपी मंत्रियों के साथ सीक्रेट मीटिंग, राजनीतिक अटकलों का बाजार गर्म

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बुधवार (12 अगस्त) की देर रात बीजेपी कोटे के मंत्रियों संग…

2 घंटे ago

समस्तीपुर में अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराया बिस्किट लदा ट्रक, शराब की आशंका में जुटी भीड़; कार्टन ले जाने की मची होड़

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र अंतर्गत उच्च विद्यालय रुपौली के समीप एनएच-28…

12 घंटे ago

मिशन शिक्षादान के तहत 100 से अधिक बच्चों के बीच बांटी गयी स्टेशनरी

समस्तीपुर/मोरवा : राष्ट्रीय सेवा योजना एवं राष्ट्रीय कैडेट कोर के पूर्ववर्ती कैडेट्स द्वारा संचालित सामाजिक…

13 घंटे ago

ताजपुर-बख्तियारपुर परियोजना व गंगा कटाव प्रभावित क्षेत्रों का डीएम ने किया निरीक्षण, कटाव प्रभावित इलाकों में सुरक्षा उपायों को प्राथमिकता देने का निर्देश

समस्तीपुर : डीएम रोशन कुशवाहा ने बुधवार को ताजपुर-बख्तियारपुर परियोजना के विभिन्न कार्यस्थलों का निरीक्षण…

13 घंटे ago

दलसिंहसराय थाना के खिलाफ CPI(M) का अनिश्चितकालीन धरना, पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई और लंबित मामलों में गिरफ्तारी की मांग

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : दलसिंहसराय–विद्यापतिनगर लोकल कमिटी के तत्वावधान में भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) ने बुधवार…

13 घंटे ago

योगी चौक से निकली भव्य तिरंगा यात्रा, सैकड़ों लोगों ने लिया हिस्सा, दलसिंहसराय SDO भी हुए शामिल

समस्तीपुर/उजियारपुर : स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर योगी चौक, गांवपुर में भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन…

13 घंटे ago