Samastipur

नाबालिग से सामूहिक दु’ष्कर्म के विरोध में मुसरीघरारी चौराहे पर NH-28 जाम, मक्के के खेत में मिली थी पीड़िता

समस्तीपुर/मुसरीघरारी : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र में 9वीं कक्षा की नाबालिग छात्रा के साथ कथित सामूहिक दुष्कर्म की वारदात के बाद इलाके में भारी तनाव फैल गया। घटना से आक्रोशित लोगों ने सोमवार को मुसरीघरारी चौराहे पर NH-28 को पूरी तरह जाम कर जमकर हंगामा किया। प्रदर्शनकारियों ने सड़क पर टायर जलाकर यातायात बाधित किया और स्थानीय पुलिस की सुस्त कार्यशैली के खिलाफ नारेबाजी की। मिली जानकारी के अनुसार, पीड़िता शाम को घर से मवेशियों के लिए घास काटने निकली थी। देर रात तक जब वह घर नहीं पहुंची, तो चिंतित परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की। तलाश के दौरान पीड़िता गांव के ही एक मक्के के खेत में अर्धनग्न और बेसुध अवस्था में पाई गई।

​सड़क पर आगजनी और चक्का जाम के कारण राष्ट्रीय राजमार्ग पर गाड़ियों का परिचालन पूरी तरह से ठप हो गया। सड़क के दोनों ओर कई किलोमीटर लंबा भीषण जाम लग गया, जिससे बसों और निजी वाहनों में सवार यात्रियों को भीषण गर्मी में भारी परेशानी झेलनी पड़ी। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए मुसरीघरारी थानाध्यक्ष राकेश कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पीड़िता के पिता के आवेदन पर महिला थाने में दो नामजद एवं दो अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है, वहीं छात्रा को मेडिकल जांच के लिए भेजा गया है। थानाध्यक्ष ने ग्रामीणों को 24 घंटे के भीतर सभी नामजद व अज्ञात आरोपियों की गिरफ्तारी का ठोस आश्वासन दिया, जिसके बाद लोग शांत हुए और मार्ग पर आवागमन बहाल हो सका।

Avinash Roy

Recent Posts

ननिहाल में युवक की संदिग्ध मौत, बहन ने लगाया ह’त्या का आरोप, करंट लगने से मौ’त का दावा; पहुंची कर्पूरीग्राम थाने की पुलिस 

समस्तीपुर : कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र के जगतसिंहपुर गांव में सोमवार को एक युवक की संदिग्ध…

9 मिनट ago

भोले नाथ के दर्शन के बाद विद्यापतिधाम स्टेशन पहुंचा युवक, एक सेल्फी ने छीन ली जिंदगी; मालगाड़ी पर चढ़े युवक की हाईटेंशन तार से मौ’त

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर [पद्माकर सिंह लाला] : सावन मास की पहली सोमवारी पर बाबा भोलेनाथ के जलाभिषेक…

42 मिनट ago

समस्तीपुर में ठनका गिरने से मां-बेटे की दर्दनाक मौ’त, चचेरा भाई गंभीर रूप से झुलसा; बैगन तोड़ने खेत गई थी महिला

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत मधुरापुर टारा पंचायत के माधोपुर भुआल…

4 घंटे ago

समस्तीपुर कोर्ट परिसर से पुलिस अभिरक्षा से फरार हुआ पॉक्सो का विचाराधीन कैदी, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप

समस्तीपुर : स्थानीय व्यवहार न्यायालय परिसर में सोमवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब…

5 घंटे ago

सिमरी बख्तियारपुर स्टेशन पर समस्तीपुर–सहरसा पैसेंजर ट्रेन में लगी आग, मची अफरा-तफरी

समस्तीपुर रेलमंडल के सहरसा-मानसी रेलखंड स्थित सिमरी बख्तियारपुर रेलवे स्टेशन पर सोमवार तड़के एक बड़ा…

11 घंटे ago

रेवाड़ी ढाला गुमटी के पास हथियार के बल पर मोबाइल लूट का खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : अंगारघाट थाने की पुलिस ने हथियार के बल पर हुई मोबाइल लूट की…

13 घंटे ago