Samastipur

समस्तीपुर में ठनका गिरने से मां-बेटे की दर्दनाक मौ’त, चचेरा भाई गंभीर रूप से झुलसा; बैगन तोड़ने खेत गई थी महिला

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत मधुरापुर टारा पंचायत के माधोपुर भुआल गांव के चौर में सोमवार दोपहर आकाशीय बिजली (ठनका) गिरने से मां-बेटे की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक किशोर गंभीर रूप से झुलस गया। घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है। मृतकों की पहचान हरिहरपुर गांव वार्ड संख्या-2 निवासी रविंद्र साहनी की 38 वर्षीय पत्नी सविता देवी तथा उनके 13 वर्षीय पुत्र अभिषेक कुमार के रूप में हुई है। वहीं गंभीर रूप से घायल किशोर की पहचान गांव के ही सुरेंद्र साहनी के 14 वर्षीय पुत्र प्रिंस कुमार के रूप में हुई है, जिसका समस्तीपुर में इलाज चल रहा है।

स्थानीय लोगों ने बताया कि रविंद्र साहनी रोजी-रोटी के लिए दूसरे प्रदेश में मजदूरी करते हैं। सोमवार दोपहर सविता देवी अपने पुत्र अभिषेक और भतीजे प्रिंस के साथ खेत में बैगन तोड़ने गई थीं। इसी दौरान अचानक मौसम खराब हो गया और तेज गरज के साथ बारिश शुरू हो गई। बारिश से बचने का मौका भी नहीं मिला कि अचानक ठनका गिर गया। आकाशीय बिजली की चपेट में आने से सविता देवी की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं उनका पुत्र अभिषेक गंभीर रूप से झुलस गया।

परिजन और ग्रामीण उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाने लगे, लेकिन रास्ते में ही उसकी भी मौत हो गई। घटना में प्रिंस कुमार भी गंभीर रूप से झुलस गया, जिसे तत्काल इलाज के लिए समस्तीपुर भेजा गया। घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंच गए। इसके बाद अंचल प्रशासन और कल्याणपुर थाना पुलिस को सूचना दी गई। सूचना पर राजस्व पदाधिकारी जय नंदन कुमार एवं कल्याणपुर थाना की पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की।

पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, समस्तीपुर भेज दिया। अंचलाधिकारी शशि रंजन एवं थानाध्यक्ष रणवीर कुमार रावत ने बताया कि मृतकों के परिजनों से आवेदन प्राप्त होने के बाद सरकारी प्रावधानों के तहत आगे की कार्रवाई की जाएगी। इस हृदयविदारक घटना के बाद मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, जबकि पूरे गांव में शोक का माहौल बना हुआ है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर कोर्ट परिसर से पुलिस अभिरक्षा से फरार हुआ पॉक्सो का विचाराधीन कैदी, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप

समस्तीपुर : स्थानीय व्यवहार न्यायालय परिसर में सोमवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब…

1 घंटा ago

सिमरी बख्तियारपुर स्टेशन पर समस्तीपुर–सहरसा पैसेंजर ट्रेन में लगी आग, मची अफरा-तफरी

समस्तीपुर रेलमंडल के सहरसा-मानसी रेलखंड स्थित सिमरी बख्तियारपुर रेलवे स्टेशन पर सोमवार तड़के एक बड़ा…

8 घंटे ago

रेवाड़ी ढाला गुमटी के पास हथियार के बल पर मोबाइल लूट का खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : अंगारघाट थाने की पुलिस ने हथियार के बल पर हुई मोबाइल लूट की…

10 घंटे ago

शहर से सटे दुधपुरा स्थित कबाड़ी दुकान पर समस्तीपुर पुलिस की छापेमारी, चोरी का सामान बरामद, दो हिरासत में 

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के दुधपुरा जेल चौक स्थित एक कबाड़ी दुकान पर रविवार…

18 घंटे ago

समस्तीपुर : शराब धंधेबाज प्रभात चौधरी व उसके साथी के दोहरे ह’त्याकांड मामले के दो नामजद आरोपितों ने किया आत्मसमर्पण

समस्तीपुर/चकमेहसी : समस्तीपुर जिले के चकमेहसी थाना क्षेत्र के नामापुर दरियापार गांव में बीते 7…

18 घंटे ago

समस्तीपुर : नवविवाहिता की मौ’त मामले में FIR, दहेज के लिए हत्या का आरोप, पति को जेल

समस्तीपुर/चकमेहसी : समस्तीपुर जिले के चकमेहसी थाना क्षेत्र के हजपुरवा पंचायत अंतर्गत वार्ड संख्या-16 करूआ…

18 घंटे ago