समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मोहनपुर में बुधवार की दोपहर ई-रिक्शा पर सवार एक महिला यात्री के गले से मंगलसूत्र काटने का मामला सामने आया। पीड़िता ने ई-रिक्शा पर सवार तीन अन्य महिलाओं पर चकमा देकर मंगलसूत्र काटने का आरोप लगाया। मंगलसूत्र कटने का आभास होने पर महिला ने ई-रिक्शा रुकवाया और तीनों महिलाओं की तलाशी ली। इस दौरान एक महिला के पास से मंगलसूत्र बरामद हो गया। इसके बाद डायल-112 को सूचना दी गई।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने ई-रिक्शा समेत सभी महिलाओं को मुफस्सिल थाना ले आई। बताया गया कि पीड़ित महिला बेगूसराय जिले के खोदावंदपुर स्थित ससुराल से सरायरंजन स्थित मायके जा रही थी। वहीं, जिन महिलाओं पर आरोप लगाया गया, उनका कहना था कि बच्चे की तबीयत काफी खराब है और उसे डॉक्टर के पास लेकर जा रही हैं। मुफस्सिल थानाध्यक्ष अजीत प्रसाद सिंह ने बताया कि पीड़ित महिला की ओर से किसी प्रकार की लिखित शिकायत नहीं दी गई है। थाने पर मामला खत्म होने के बाद सभी महिलाएं थाने से चली गईं।
समस्तीपुर/उजियारपुर : अंतरराष्ट्रीय वरिष्ठ नागरिक दिवस के अवसर पर ग्राम पंचायत चैता उत्तरी में 13वां…
समस्तीपुर : अपराध नियंत्रण और शराबबंदी कानून के प्रभावी अनुपालन को लेकर शनिवार को जिला…
समस्तीपुर/रोसड़ा : समस्तीपुर जिले के रोसड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत एरौत चौक स्थित सुमन ज्वेलर्स में…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार का अवसर है। जिला नियोजनालय…
समस्तीपुर/विद्यापतिनगर : समस्तीपुर जिले के विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र की बढ़ौना पंचायत के वार्ड संख्या-3 स्थित…
समस्तीपुर : होली मिशन हाई स्कूल मोहनपुर के प्रांगण में शुक्रवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी,…