समस्तीपुर/बंगरा : बंगरा थाने की पुलिस ने मंगलवार को वाहन जांच के दौरान 18.88 किलोग्राम गांजा के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार कारोबारी की पहचान मुजफ्फरपुर जिले के मनियारी थाना क्षेत्र के माधोपुर सुस्ता निवासी नानटून पासवान के पुत्र विकास कुमार के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके पास से घटना में प्रयुक्त स्कूटी और एक मोबाइल फोन भी जब्त किया है। इस संबंध में सदर एसडीपीओ-1 सह एएसपी संजय कुमार पांडेय ने बताया की थाना क्षेत्र के मुरादपुर बंगरा चौक पर गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की गई है।
एसडीपीओ-1 ने बताया की तकनीकी एवं मानवीय सूचना के आधार पर थानाध्यक्ष पंचम कुमार के नेतृत्व में वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान एक स्कूटी को रोककर तलाशी लेने पर स्कूटी से 18.88 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। पूछताछ में सामने आया कि आरोपित गांजा लेकर ताजपुर के एक व्यक्ति को देने जा रहा था। मामले में उस व्यक्ति की गिरफ्तारी के लिए भी छापेमारी की जा रही है। इस संबंध में बंगरा थाने में एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है, वहीं गिरफ्तार कारोबारी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
रालोमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने भविष्यवाणी की है कि मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी कब…
बिहार में बाढ़ पीड़ितों को राहत देने के लिए अब जनता दल (यूनाइटेड) के विधायक…
समस्तीपुर : स्वच्छता कर्मी एवं स्वच्छता पर्यवेक्षक संघ, समस्तीपुर के तत्वावधान में रविवार को समस्तीपुर…
समस्तीपुर/उजियारपुर : उजियारपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में 11 वर्षीय किशोरी के साथ घर…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के हकीमाबाद में बूढ़ी गंडक नदी पर बन रहे पुल…
समस्तीपुर : भाजपा जिला कार्यालय में रविवार को सेवा संकल्प अभियान के तहत रक्तदान शिविर…