समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में 12 अगस्त को प्रस्तावित तिरंगा रैली अब 14 अगस्त को निकाली जाएगी। अपरिहार्य कारणों से पूर्व निर्धारित कार्यक्रम को स्थगित कर दिया गया है। इस संबंध में जिला कला एवं संस्कृति कार्यालय की ओर से उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी के आप्त सचिव को पत्र भेजकर कार्यक्रम की नई तिथि की जानकारी दी गई है। डीएम की ओर से जारी पत्र के अनुसार, 14 अगस्त को अपराह्न 3 बजे तिरंगा रैली का आयोजन किया जाएगा। रैली नक्कू स्थान, मोहनपुर रोड से होते हुए कलेक्ट्रेट परिसर में स्थापित महात्मा गांधी की प्रतिमा तक जाएगी। एडीएम (आपदा) राजेश कुमार सिंह ने बताया कि 12 अगस्त को आयोजित होने वाली तिरंगा रैली को अपरिहार्य कारणों से स्थगित किया गया है। अब यह कार्यक्रम 14 अगस्त को निर्धारित समय पर आयोजित होगा।
समस्तीपुर : जिले के गायक व म्यूजिक प्रोड्यूसर सुमित झा का नया देवी भक्ति गीत…
समस्तीपुर : प्रखंड संसाधन केंद्र समस्तीपुर में कथित भ्रष्टाचार एवं अनियमितताओं को लेकर बिहार पंचायत-नगर…
समस्तीपुर : झारखंड के जमशेदपुर में गोलमुरी थाना क्षेत्र स्थित केनरा बैंक में विगत 24…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मोहनपुर प्रखंड अंतर्गत हरदासपुर में बाढ़ राहत सामग्री वितरण के…
समस्तीपुर : बाढ़ की विभीषिका झेल चुके मोहनपुर प्रखंड के हरदासपुर इलाके में राहत वितरण…
समस्तीपुर : जिले में साइबर बदमाशों ने अलग-अलग तरीके अपनाकर दो लोगों से 6.51 लाख…