Samastipur

समस्तीपुर : बरसात के मौसम में MDM के साफ-सफाई पर नजर रखेंगे अधिकारी

समस्तीपुर : बरसात के मौसम में मध्याहन भोजन योजना अंतर्गत संचालित प्रारंभिक विद्यालयों के लगातार अनुश्रवण को लेकर एमडीएम डीपीओ को स्कूलों के लिए दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। बरसात के मौसम में योजना के सफल संचालन के लिए विद्यालय के रसोईघर-सह-भंडारगृह व केन्द्रीयकृत रसोईघर में सफाई की आवश्यकता होती है। शिक्षा विभाग के निदेशानुसार मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता में कमी पाये जाने एवं अन्य किसी कारणवश अप्रिय घटना घटित होने पर दोषी पर अविलंब दंडात्मक कार्रवाई (स्पष्टीकरण, मानदेय की कटौती, स्थानान्तरण, निलंबन, प्रपत्र क गठन व चयनमुक्ति) करना है।

मध्याह्न योजना समिति, बिहार, शिक्षा विभाग ने जिले के स्कूलों के लिए विभिन्न बिंदुओं पर दिशा निदेश दिये गए हैं। इसके तहत जिले में शिक्षा विभाग के पदाधिकारी / मध्याह्न भोजन योजना के डीपीओ / जिला कार्यक्रम प्रबंधक / प्रखंड साधन सेवियों को विद्यालयों के भ्रमण के दौरान विद्यालय व रसोईघर-सह-भंडारगृह की साफ-सफाई का अनुश्रवण करेंगे।

Avinash Roy

Recent Posts

सदर SDO ने जनता दरबार में सुनी आमजनों की समस्याएं; 9 मामलों पर सुनवाई, संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध कार्रवाई का निर्देश

समस्तीपुर : सदर एसडीओ राकेश कुमार के कार्यालय प्रकोष्ठ में सोमवार को जनता दरबार का…

1 घंटा ago

समस्तीपुर : मास्टरमाइंड बहू के द्वारा सास को लूटने के बाद ह’त्या की थी साजिश! पांच पन्नों की धमकी भरी पर्ची और तकनीकी साक्ष्य से खुला राज, एक गिरफ्तार

समस्तीपुर/शिवाजीनगर : समस्तीपुर जिले के शिवाजीनगर प्रखंड अंतर्गत अखतबारा गांव में 10 सितंबर की रात…

2 घंटे ago

बक्सर में छात्राओं से घिनौनी हरकत करने वाले दो शिक्षक बर्खास्त, शिक्षा मंत्री का कड़ा एक्शन

बक्सर के डुमरांव में छात्राओं से छेड़खानी और आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने के मामले में…

5 घंटे ago

सम्राट चौधरी कब तक कुर्सी पर रहेंगे? नीतीश का नाम लेकर उपेंद्र कुशवाहा ने की भविष्यवाणी

रालोमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने भविष्यवाणी की है कि मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी कब…

8 घंटे ago

अब जदयू के विधायक और मंत्री सीएम राहत कोष में देंगे सैलरी, बिहार के बाढ़ पीड़ितों को मदद

बिहार में बाढ़ पीड़ितों को राहत देने के लिए अब जनता दल (यूनाइटेड) के विधायक…

8 घंटे ago

समस्तीपुर कॉलेज में स्वच्छता पर्यवेक्षकों का जिला स्तरीय संघ संवाद, नई जिला कमेटी का गठन

समस्तीपुर : स्वच्छता कर्मी एवं स्वच्छता पर्यवेक्षक संघ, समस्तीपुर के तत्वावधान में रविवार को समस्तीपुर…

10 घंटे ago