समस्तीपुर : महिला थाने की पुलिस ने पत्नी के साथ मारपीट कर जानलेवा हमला करने के मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपित की पहचान कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र निवासी राजू कुमार बैठा के रूप में हुई है। बताया गया है कि घरेलू विवाद के दौरान आरोपित पति ने अपनी पत्नी मधु देवी के साथ मारपीट की और हमला कर उसका सिर फोड़ दिया। घटना के बाद पीड़िता ने महिला थाना पहुंचकर पुलिस से शिकायत की। शिकायत के आधार पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू की। जांच के क्रम में पुलिस ने आरोपित पति को गिरफ्तार कर लिया। महिला थानाध्यक्ष पूजा भारती ने बताया कि गिरफ्तार आरोपित को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
समस्तीपुर : शहर में लगातार बिगड़ रही यातायात व्यवस्था और सड़कों पर बढ़ते अतिक्रमण को…
समस्तीपुर : जिले के 95 भूमिहीन प्रारंभिक विद्यालयों के भवन निर्माण की दिशा में प्रशासन…
समस्तीपुर : जिले में औद्योगिक विकास को नई रफ्तार देने की दिशा में राज्य सरकार…
समस्तीपुर : जिले में शिक्षा डीपीओ व शिक्षा पीओ का कार्य आवंटन जिला स्तर से…
समस्तीपुर : टीवी स्क्रीन पर जैसे ही समस्तीपुर के ताजपुर के लाल वैभव सूर्यवंशी ने…
समस्तीपुर : समस्तीपुर प्रखंड क्षेत्र के सरकारी एवं निजी विद्यालयों में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं की…