Samastipur

समस्तीपुर : घर में रखे पिस्टल से गोली लगने से सिपाही के पांच वर्षीय पुत्र की मौ’त, बाइक से ही अस्पताल लेकर पहुंचे परिजन

समस्तीपुर : कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र के बेला गांव में रविवार को एक दर्दनाक घटना में पांच वर्षीय बच्चे की संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने से मौत हो गयी। बच्चे के सिर में गोली लगी थी। घटना के बाद परिजन आनन-फानन में बच्चे को बाइक से शहर के आदर्शनगर स्थित कृष्णा हॉस्पिटल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलने के बाद कर्पूरीग्राम थाने की पुलिस मामले की छानबीन में जुट गयी है।

बताया जाता है कि मृतक बच्चा बेला गांव का था और उसके पिता बिहार पुलिस में सिपाही के पद पर कार्यरत बताए जा रहे हैं। घटना के बाद गांव में तरह-तरह की चर्चाएं हैं। प्रारंभिक तौर पर यह बात सामने आ रही है कि घर में रखे पिस्टल से खेलने के दौरान बच्चे को गोली लग गयी। हालांकि, बच्चे को गोली किन परिस्थितियों में लगी, घटना के समय वहां कौन-कौन मौजूद था और हथियार किसका था, इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है।

गोली लगने के बाद परिजन बच्चे को लेकर तत्काल शहर के आदर्शनगर स्थित कृष्णा हॉस्पिटल पहुंचे। अस्पताल के चिकित्सक डॉ. महेश ठाकुर के अनुसार, जब बच्चे को अस्पताल लाया गया, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। बताया गया कि इसके करीब पांच मिनट के भीतर ही परिजन बच्चे के शव को लेकर अस्पताल से निकल गये। अस्पताल में बच्चे के पहुंचने और वहां से शव लेकर परिजनों के तुरंत ही निकलने की जानकारी के बाद घटना को लेकर कई सवाल भी उठ रहे हैं। हालांकि, घटना की वास्तविक स्थिति पुलिस की जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। परिजनों ने घटना के संबंध में अब तक पुलिस को कोई भी जानकारी नहीं दी है।

सर्विस हथियार या किसी अन्य पिस्टल से लगी गोली?

घटना को लेकर सबसे बड़ा सवाल यह है कि बच्चे को किस हथियार से गोली लगी। चर्चा है कि घर में रखे पिस्टल से खेलने के दौरान अचानक गोली चल गयी। चूंकि बच्चे के पिता के बिहार पुलिस में कार्यरत होने की बात सामने आ रही है, इसलिए यह भी जांच का विषय है कि गोली सर्विस हथियार से चली या घर में मौजूद किसी अन्य हथियार से। पुलिस सभी बिंदुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। कर्पूरीग्राम थानाध्यक्ष राज कुमार सिंह ने बताया कि बच्चे को गोली लगने की सूचना पुलिस को मिली है। सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम को गांव भेजकर मामले की छानबीन करायी जा रही है। उन्होंने कहा कि यदि बच्चे की मौत गोली लगने से हुई है तो नियमानुसार पोस्टमार्टम कराया जाएगा। मामले में विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी। पुलिस घटना के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

Avinash Roy

Recent Posts

जवाहर नवोदय विद्यालय समस्तीपुर में रैगिंग पर बवाल; बाल्टी पर बैठाकर पीटते, बेहोश होने पर पानी पिला-पिलाकर करते थे बेल्ट से शरीर पर हमला

समस्तीपुर/पूसा : पीएमश्री जवाहर नवोदय विद्यालय, बिरौली के छात्रावास में शुक्रवार की देर रात सीनियर…

11 मिनट ago

पत्नी पर जानलेवा हमला करने के आरोप में पति को महिला थाने की पुलिस ने किया गिरफ्तार

समस्तीपुर : महिला थाने की पुलिस ने पत्नी के साथ मारपीट कर जानलेवा हमला करने…

1 घंटा ago

बंद घर से चोरी मामले में आभूषण के साथ तीन गिरफ्तार, चोरी का सामान खरीदने वाले स्वर्णकार को पूछताछ के बाद पुलिस ने छोड़ा

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मुसापुर गांव में किराये के मकान में दो दिनों…

2 घंटे ago

KSR कॉलेज सरायरंजन बचाने की मांग को लेकर ‘शिक्षा बचाओ सत्याग्रह’ चौथे दिन भी जारी, नित्यानंद राय का पुतला दहन

समस्तीपुर : KSR कॉलेज सरायरंजन को प्रस्तावित पटना–पूर्णिया एक्सप्रेसवे के रूट से बचाने की मांग…

2 घंटे ago

उपेंद्र कुशवाहा अपना कुनबा संभालें; जदयू प्रदेश अध्यक्ष की नसीहत, नीतीश की विरासत पर NDA में घमासान

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की विरासत को लेकर एनडीए में घमासान छिड़ गया…

16 घंटे ago