Samastipur

दु’ष्कर्म के आरोपी को समस्तीपुर पुलिस ने मारवाड़ी बाजार से दबोचा, मई महीने में महिला की शिकायत पर दर्ज हुआ था मामला

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र में एक महिला से दुष्कर्म मामले में फरार चल रहे आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपित की पहचान बिथान थाना क्षेत्र के उजान गांव निवासी मुकेश्वर मुखिया के पुत्र इंदल मुखिया के रूप में हुई है। पुलिस ने उसे शहर के ही मारवाड़ी बाजार से गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष अजीत कुमार के अनुसार, आरोपित युवक के खिलाफ एक महिला ने इसी वर्ष मई महीने में जबरन संबंध बनाने का आरोप लगाते हुए नगर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। मामला दर्ज होने के बाद से ही आरोपित पुलिस की पकड़ से बचने के लिए फरार चल रहा था। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार संभावित ठिकानों पर नजर रख रही थी।

इसी क्रम में पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि दुष्कर्म का आरोपित इंदल मुखिया समस्तीपुर शहर पहुंचा हुआ है। सूचना मिलते ही नगर थाने की पुलिस सक्रिय हुई और उसकी तलाश शुरू कर दी गई। पुलिस ने मारवाड़ी बाजार क्षेत्र में घेराबंदी कर आरोपित को पकड़ लिया। इसके बाद पुलिस उसे नगर थाना लेकर पहुंची। पूछताछ और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद पुलिस ने उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

Avinash Roy

Recent Posts

चैता उत्तरी में अंतरराष्ट्रीय वरिष्ठ नागरिक दिवस पर 13वां स्थापना दिवस व सम्मान समारोह आयोजित

समस्तीपुर/उजियारपुर : अंतरराष्ट्रीय वरिष्ठ नागरिक दिवस के अवसर पर ग्राम पंचायत चैता उत्तरी में 13वां…

11 घंटे ago

समस्तीपुर की सड़कों पर अचानक उतरी पुलिस, SP अरविंद प्रताप सिंह ने खुद संभाली कमान, एक-एक वाहनों की हुई जांच

समस्तीपुर : अपराध नियंत्रण और शराबबंदी कानून के प्रभावी अनुपालन को लेकर शनिवार को जिला…

13 घंटे ago

रोसड़ा में बच्चे का झाला दिखाने के बहाने आभूषण दुकान में घुसा बदमाश, हथियार दिखाकर जेवर से भरा बाॅक्स लेकर हुआ फरार

समस्तीपुर/रोसड़ा : समस्तीपुर जिले के रोसड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत एरौत चौक स्थित सुमन ज्वेलर्स में…

14 घंटे ago

समस्तीपुर जिले इन 6 प्रखंडों में 5 से 10 अक्टूबर तक लगेगा जॉब कैंप, 150 पदों पर होगा युवाओं का चयन

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार का अवसर है। जिला नियोजनालय…

14 घंटे ago

रात से ही गायब 10 वर्षीय मासूम बच्चे का शव गाछी में मिला, पहुंची पुलिस; परिजनों ने जताई ह’त्या की आशंका

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर : समस्तीपुर जिले के विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र की बढ़ौना पंचायत के वार्ड संख्या-3 स्थित…

22 घंटे ago

होली मिशन हाई स्कूल के संस्थापक स्व. रति रंजन प्रसाद की जयंती  समारोह पूर्वक मनायी गयी

समस्तीपुर : होली मिशन हाई स्कूल मोहनपुर के प्रांगण में शुक्रवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी,…

1 दिन ago