Samastipur

आत्मा शासी परिषद की बैठक में किसानों को आधुनिक तकनीक से जोड़ने पर जोर, डीएम ने दिए निर्देश

समस्तीपुर : कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में शुक्रवार को डीएम रोशन कुशवाहा की अध्यक्षता में आत्मा शासी परिषद की बैठक हुई। बैठक में जिले में कृषि एवं संबद्ध क्षेत्रों के विकास, किसानों को आधुनिक तकनीक से जोड़ने तथा कृषि विभाग की विभिन्न योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन की समीक्षा की गई। बैठक में कृषि क्षेत्र में तकनीकी हस्तक्षेप, किसानों के प्रशिक्षण एवं क्षमता निर्माण, नवीन कृषि तकनीकों के प्रचार-प्रसार, फसल विविधीकरण सहित कृषि से जुड़ी विभिन्न गतिविधियों को बढ़ावा देने पर विस्तार से चर्चा हुई।

डीएम ने किसानों तक कृषि वैज्ञानिकों और विशेषज्ञों की तकनीकी जानकारी प्रभावी ढंग से पहुंचाने पर जोर दिया। डीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि आत्मा के माध्यम से संचालित प्रशिक्षण और किसान हितकारी गतिविधियों का लाभ अधिक से अधिक किसानों तक पहुंचाया जाए। किसानों को उन्नत कृषि पद्धति, आधुनिक कृषि यंत्रों, वैज्ञानिक खेती, जैविक एवं प्राकृतिक कृषि, बागवानी सहित कृषि से जुड़े लाभकारी क्षेत्रों में नियमित रूप से जागरूक और प्रशिक्षित करने को कहा।

उन्होंने कहा कि किसानों की आय और कृषि उत्पादकता बढ़ाने के साथ कृषि एवं संबद्ध क्षेत्रों में रोजगार व स्वरोजगार के अवसर सृजित करने की दिशा में प्रभावी तरीके से कार्य किया जाए। कृषि योजनाओं का वास्तविक लाभ खेत और किसान तक पहुंचना चाहिए। योजनाओं के क्रियान्वयन में पारदर्शिता, गुणवत्ता और समयबद्धता सुनिश्चित करने के साथ किसानों की समस्याओं का त्वरित समाधान करने का निर्देश भी दिया। बैठक में डीडीसी सूर्य प्रताप सिंह, जिला कृषि पदाधिकारी, आत्मा के परियोजना निदेशक समेत कृषि एवं संबद्ध विभागों के पदाधिकारी और शासी परिषद के सदस्य मौजूद थे।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर SP आवास रोड में बाइक सवार वृद्ध महिला से चेन स्नैचिंग कर फरार हुए उच्चके

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के एसपी आवास रोड में पार्क के समीप गुरुवार की…

8 घंटे ago

BPSC TRE-4 में खुशखबरी! फिर बढ़ीं रिक्तियां, अब 33396 पदों पर होगी बंपर बहाली

शिक्षा विभाग ने टीआरई-4 में शिक्षकों के 932 पदों की बढ़ोतरी के बाद अब 76…

9 घंटे ago

टीबी-मुक्त भारत अभियान की बैठक में जागरूकता और स्क्रीनिंग पर दिया गया जोर, DDC ने की टीबी-मुक्त भारत अभियान की समीक्षा

समस्तीपुर : टीबी-मुक्त भारत अभियान को जनआंदोलन का रूप देने और जिले में टीबी उन्मूलन…

13 घंटे ago

शिक्षक-स्नातक निर्वाचन को लेकर समस्तीपुर डीएम ने मतदान केंद्रों का लिया जायजा, बूथों पर मूलभूत सुविधाएं दुरुस्त करने का निर्देश

समस्तीपुर : दरभंगा निर्वाचन क्षेत्र के शिक्षक एवं स्नातक निर्वाचन की तैयारियों को लेकर जिला…

14 घंटे ago

छठ और दिवाली में घर आने की राह होगी आसान: मुंबई, पुणे और गुजरात के लिए चलेंगी कई स्पेशल ट्रेनें, देखें लिस्ट…

Festival Special Trains: त्योहारी सीजन (छठ और दिवाली) में यात्रियों की होने वाली भारी भीड़…

21 घंटे ago

समस्तीपुर : बीच सड़क पर कीचड़ में पुलिस और युवक के बीच उठम-पटकी, वर्दी फाड़ी, बांधकर ले गयी पुलिस, वीडियो वायरल

समस्तीपुर/मोहिउद्दीननगर : समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीननगर थाना क्षेत्र में एक युवक को हिरासत में लेने…

1 दिन ago