Samastipur

समस्तीपुर, दरभंगा, पूर्णिया समेत 25 जिलों में आंधी, बारिश और वज्रपात की चेतावनी; मौसम का येलो अलर्ट

बिहार के 25 जिलों में आज यानी रविवार 16 अगस्त को मौसम खराब रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने समूचे उत्तर बिहार में आंधी, बारिश और वज्रपात की चेतावनी जारी की है। इसके अलावा दक्षिण बिहार में भी कुछ हिस्सों में मौसम खराब रहेगा। राजधानी पटना में हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। भागलपुर समेत पूर्वी बिहार में मॉनसूनी गतिविधियां रविवार को कम रहेंगी। राज्य में रविवार को कहीं भी भारी बारिश के आसार नहीं हैं।

आज 25 जिलों में येलो अलर्ट

मौसम विभाग ने रविवार को मुजफ्फरपुर, दरभंगा, भोजपुर (आरा), बक्सर, सारण (छपरा), पूर्वी चंपारण (मोतिहारी), पूर्णिया, मधुबनी, सुपौल, किशनगंज, अररिया, कटिहार, किशनगंज, मधेपुरा, सहरसा, सीतामढ़ी, शिवहर, समस्तीपुर, वैशाली, पश्चिम चंपारण (बेतिया), गोपालगंज, कैमूर (भभुआ), रोहतास (सासाराम), औरंगाबाद और अरवल जिले में येलो अलर्ट की चेतावनी जारी की है।

इन जिलों में एक या दो जगहों पर तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश होने, मेघगर्जन और कहीं-कहीं आकाशीय बिजली (ठनका) गिरने की आशंका बनी रहेगी। लोगों से मौसम खराब होने पर सुरक्षित स्थानों पर जाने की अपील की गई है। वहीं, पटना स्थित मौसम विज्ञान केंद्र ने रविवार सुबह 3 घंटे का तात्कालिक अलर्ट जारी कर औरंगाबाद, रोहतास जिला और आसपास के इलाकों में आंधी एवं बिजली की आशंका जताई है।

पटना में बूंदाबांदी के आसार

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार राजधानी पटना में रविवार को बूंदाबांदी की संभावना है। पूरे दिन बादल छाए रहेंगे। दोपहर में मेघगर्जन के साथ गरज तड़क हो सकती है। इसके बाद शाम में हल्की बारिश अथवा बूंदाबांदी की संभावना है। दोपहर में बारिश ना होने पर पटना वासियों को उमस भरी गर्मी से तरबतर होना पड़ सकता है।

देश में मौसम प्रणाली का हाल

मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो दक्षिण-पूर्वी झारखंड और आसपास के इलाकों में कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ था, जो अब कमजोर पड़ गया है। उसी इलाके में एक चक्रवाती परिसरंचरण बना हुआ है। दूसरी ओर, मॉनसून की ट्रफ लाइन रांची, दीघा से दक्षिण-पूर्व होकर पूर्वी-मध्य बंगाल की खाड़ी से होकर गुजर रही है। अगले 36 घंटे के भीतर उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी में एक कम दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है।

बिहार में तापमान का पूर्वानुमान

मौसम विभाग का कहना है कि दो दिनों तक बिहार के अधिकतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन नहीं आएगा। हालांकि, इसके बाद दिन के पारा में गिरावट आएगी। वहीं, रात के तापमान में अगले पांच दिनों तक कोई विशेष बदलाव होने की संभावना नहीं नजर आ रही है।

Avinash Roy

Recent Posts

हाजीपुर कोर्ट से लौट रही महिला दरोगा से मारपीट, सिपाही को भी पीटा; वकील समेत 3 ह‍िरासत में

बिहार के वैशाली जिले के हाजीपुर में कानून-व्यवस्था और पुलिस-अधिवक्ता संबंधों को तार-तार करने वाली…

19 घंटे ago

दिवंगत पत्तीलाल के परिवार को राजू सहनी ने दी मदद, घरेलू एवं खाद्य सामग्री उपलब्ध करायी

समस्तीपुर/उजियारपुर : उजियारपुर प्रखंड के रामचंद्रपुर अंधैल पंचायत के वार्ड संख्या-9 में एक गरीब परिवार…

1 दिन ago

15 से 19 अगस्त तक कई जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश, जानें अपने जिले समस्तीपुर का हाल

समस्तीपुर : डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय, पूसा के ग्रामीण कृषि मौसम सेवा केंद्र…

1 दिन ago

समस्तीपुर में शराब के नशे में हंगामा और पार्टी करते सात लोग गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया

तस्वीर : सांकेतिक  समस्तीपुर : नगर और मुफस्सिल थाने की पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर…

1 दिन ago

समस्तीपुर : करंट की चपेट में आने से 8 महीने के गर्भवती महिला की मौ’त, एक साथ मां और गर्भस्थ शिशु की सांसे थमी

समस्तीपुर/शिवाजीनगर : शिवाजीनगर प्रखंड अंतर्गत डुमरा मोहन पंचायत के शिवरामा मुसहरी टोल वार्ड 2 में…

1 दिन ago

समस्तीपुर के सिंघिया में 950 ग्राम गांजा के साथ सरकारी स्कूल का शिक्षक और उसका पुत्र गिरफ्तार

समस्तीपुर/सिंघिया : समस्तीपुर जिले के सिंघिया थाने की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर…

1 दिन ago