Bihar

हाजीपुर कोर्ट से लौट रही महिला दरोगा से मारपीट, सिपाही को भी पीटा; वकील समेत 3 ह‍िरासत में

बिहार के वैशाली जिले के हाजीपुर में कानून-व्यवस्था और पुलिस-अधिवक्ता संबंधों को तार-तार करने वाली एक घटना सामने आई है। ड्यूटी पर तैनात एक महिला दरोगा (सब-इंस्पेक्टर) और महिला सिपाही (कांस्टेबल) के साथ हाथापाई और मारपीट का मामला दर्ज किया गया है। आरोप है कि एक स्थानीय एडवोकेट ने अपने सहयोगियों के साथ मिलकर महिला पुलिसकर्मियों के साथ न केवल अभद्रता और बदसलूकी की, बल्कि उनके साथ मारपीट की।

कहां का मामला

बिहार के हाजीपुर में , महिला दरोगा और सिपाही के साथ मारपीट का मामला सामने आया है जहां पासवान चौक सब्जी मंडी के पास एक मनचला व्यक्ति रास्ते पर अपना कर पार्किंग कर रखा था, जिसके कारण जाम लगी हुई थी लेकिन इससे बीच औद्योगिक थाने में तैनात नेहा कुमारी दरोगा कोर्ट ड्यूटी कर थाना लौट रही थी , जैसे ही पासवान चौक सब्जी बाजार पहुंची तो उन्होंने देखा कि एक कार की वजह से लंबा जाम लगा है। ऐसे में महिला दरोगा नेहा कुमारी ने अपनी ड्यूटी को निभाते हुए कार को आगे बढ़ाने के लिए कहा , लेकिन कार में मौजूद मनचले कार चालक और उनके पत्नी महिला दरोगा नेहा कुमारी से उलझ गए। उसके साथ मारपीट की, गाली गलौज किए, वर्दी के साथ छेड़छाड़ किया।

महिला दारोगा के साथ बदसलूकी

इसी बीच एक वकील मौके पर पहुंचे और विच बचाओ की घटना के दौरान उन्होंने भी महिला दरोगा के साथ बदसलूकी की। वहीं पड़ोसी थाना नगर से एक सिपाही ने महिला दारोगा को बचाने के लिए बीच बचाव किया तो वकील और मनचले और उनकी पत्नी ने मिलकर सिपाही के साथ भी मारपीट की। वहीं जब महिला दरोगा ने मोबाइल फोन से थाना को सूचना देने की कोशिश तो उसका मोबाइल फोन छीन लिया गया , फिर दरोगा ने दूसरे फोन से गश्ती टीम को बुलाया जिसके बाद पुलिस ने तीनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया।

एडवोकेट के हिरासत में लिए जाने के बाद वकीलों का जत्था औद्योगिक थाना पहुंचा है। और एडवोकेट के पक्ष में पुलिस पर दबाव बना रहे हैं कि किस अपराध में उसे हिरासत में लिया गया है। हालांकि इस मामले में पीड़ित महिला दरोगा नेहा कुमारी ने अपने साथ हुए सारे घटनाक्रम को जिक्र करते हुए अपने ही थाना में प्राथमिकी दर्ज करने का आवेदन दिया है जिसमें उन्होंने आरोप लगाया है उनके साथ मारपीट किया गया है, मोबाइल छीना गया है। हालांकि इस मामले में आरोपी मनीष कुमार का कहना है कि हमारे सामने हमारे बच्चे और पत्नी के साथ मारपीट किया गया। वहीं वकील का समर्थन कर रहे अधिवक्ताओं का कहना है कि जानबूझकर एडवोकेट को फंसाया जा रहा है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में बैंक मैनेजर को साइबर फ्रॉड ने ग्राहक बनकर 14.94 लाख का लगाया चूना, वाट्सएप पर फर्जी वाउचर भेजकर दो खातों में कराई रकम ट्रांसफर

समस्तीपुर : साइबर फ्रॉडो ने ग्राहक की पहचान का दुरुपयोग कर मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के…

5 घंटे ago

BRB को मॉडल कॉलेज का दर्जा देने की मांग, AISA ने बुनियादी सुविधाओं की बहाली को लेकर किया प्रदर्शन

समस्तीपुर : बीआरबी कॉलेज को मॉडल कॉलेज का दर्जा देने समेत छात्रों की बुनियादी सुविधाएं…

5 घंटे ago

DAV की टीम ने दो स्पर्धाओं में मारी बाजी, जिला स्तरीय विद्यालय खेलकूद प्रतियोगिता के चौथे दिन विभिन्न स्पर्धाओं का आयोजन

समस्तीपुर : जिला स्तरीय विद्यालय खेलकूद प्रतियोगिता के चौथे दिन गुरुवार को विभिन्न स्पर्धाओं का…

5 घंटे ago

UPI के जरिए दलसिंहसराय की महिला के बैंक अकाउंट से 3.99 लाख रुपये साइबर फ्रॉड ने उड़ाए

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र की एक महिला साइबर फ्रॉड के निशाने…

5 घंटे ago

मूर्ति विसर्जन के दौरान हुए हर्ष फायरिंग मामले में ललन ईश्वर के घर से राइफल और कारतूस बरामद, हुआ गिरफ्तार

समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन थाना क्षेत्र में विश्वकर्मा पूजा विसर्जन जुलूस के दौरान हर्ष फायरिंग का…

6 घंटे ago