समस्तीपुर : प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत बुधवार को दलसिंहसराय में सोलर मेले का आयोजन किया जाएगा। यह मेला सुबह 10 बजे से प्रखंड कार्यालय के समीप स्थित मैदान में आयोजित होगा। मेले में उपभोक्ताओं को सोलर पैनल लगाने से जुड़ी सभी आवश्यक जानकारी, सरकारी सब्सिडी, बैंक ऋण और आवेदन प्रक्रिया की सुविधा एक ही स्थान पर उपलब्ध कराई जाएगी। उत्तर बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड (NBPDCL) के अधिकृत वेंडर एवं विभिन्न बैंकों के अधिकारी मौके पर मौजूद रहेंगे। वे उपभोक्ताओं को आवेदन करने में सहयोग करने के साथ-साथ योजना से संबंधित सभी पहलुओं की जानकारी देंगे।
जिला प्रशासन की अध्यक्षता में आयोजित इस मेले का उद्देश्य अधिक से अधिक लोगों को सौर ऊर्जा से जोड़कर ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाना है। विभाग के अनुसार योजना का लाभ लेने पर उपभोक्ताओं का बिजली बिल काफी हद तक कम या शून्य हो सकता है। साथ ही अतिरिक्त उत्पादित बिजली को ग्रिड में बेचकर आय अर्जित करने का भी अवसर मिलेगा। विभाग ने अधिक जानकारी के लिए सहायक विद्युत अभियंता, दलसिंहसराय के मोबाइल नंबर 7763815233 पर संपर्क करने की अपील की है। साथ ही सभी बिजली उपभोक्ताओं से अधिक संख्या में सोलर मेले में पहुंचकर योजना का लाभ उठाने का अनुरोध किया गया है।
समस्तीपुर : पुलिस लाइन में सोमवार को पिपिंग समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में…
समस्तीपुर : सदर एसडीओ राकेश कुमार के कार्यालय प्रकोष्ठ में सोमवार को जनता दरबार का…
समस्तीपुर/शिवाजीनगर : समस्तीपुर जिले के शिवाजीनगर प्रखंड अंतर्गत अखतबारा गांव में 10 सितंबर की रात…
बक्सर के डुमरांव में छात्राओं से छेड़खानी और आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने के मामले में…
रालोमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने भविष्यवाणी की है कि मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी कब…
बिहार में बाढ़ पीड़ितों को राहत देने के लिए अब जनता दल (यूनाइटेड) के विधायक…