Samastipur

कलेक्शन कर लौट रहे फाइनेंस कर्मी से हथियार के बल पर 86 हजार रुपये की लूट, जांच में जुटी पुलिस

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के घुरलख गांव में सोमवार की देर शाम हथियारबंद बदमाशों ने एक फाइनेंस कर्मी से लूट की वारदात को अंजाम दिया। बाइक सवार तीन अपराधियों ने सुनसान जगह पर कर्मी को रोककर हथियार के बल पर नगदी, मोबाइल और अन्य जरूरी दस्तावेज लूट लिए। पीड़ित की पहचान हलई थाना क्षेत्र के मरीचा गांव निवासी शंकर राय के पुत्र नीरज कुमार के रूप में हुई है, जो एल एंड टी फाइनेंस में कार्यरत हैं। नीरज सोमवार को विभिन्न क्षेत्रों से कंपनी की राशि का कलेक्शन कर वापस लौट रहे थे।

इसी दौरान घुरलख पुल के समीप एक बाइक पर सवार तीन बदमाशों ने उनकी बाइक को ओवरटेक कर रोक लिया। बदमाशों ने हथियार का भय दिखाकर बाइक की डिक्की में रखा बैग छीन लिया। बैग में 86 हजार रुपये नगद, मोबाइल फोन, आधार कार्ड सहित अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेज रखे हुए थे। वारदात को अंजाम देने के बाद तीनों अपराधी मौके से फरार हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही मुफस्सिल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास के क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है तथा अपराधियों की पहचान कर गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। मुफस्सिल थानाध्यक्ष अजित प्रसाद सिंह ने बताया कि पीड़ित के बयान के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : बरसात के मौसम में MDM के साफ-सफाई पर नजर रखेंगे अधिकारी

समस्तीपुर : बरसात के मौसम में मध्याहन भोजन योजना अंतर्गत संचालित प्रारंभिक विद्यालयों के लगातार…

59 मिनट ago

सरायरंजन के कल्याणपुर स्थित विनोद नर्सिंग होम में इलाज के बाद प्रसूता की मौत, परिजनों का हंगामा

समस्तीपुर/सरायरंजन : समस्तीपुर जिले के सरायरंजन थाना क्षेत्र अंतर्गत कल्याणपुर स्थित विनोद नर्सिंग होम में…

2 घंटे ago

ड्रग सिंडिकेट पर बड़ा वार! समस्तीपुर में साढ़े 12 लाख की हेरोइन के साथ महिला समेत तीन तस्कर गिरफ्तार

समस्तीपुर : समस्तीपुर में पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी के बड़े नेटवर्क पर बड़ी कार्रवाई…

3 घंटे ago

समस्तीपुर कोर्ट से फरार कैदी को पुलिस ने 24 घंटे में किया गिरफ्तार, भागने के बाद पहुंचा था रिश्तेदार के घर

समस्तीपुर : व्यवहार न्यायालय परिसर से सोमवार को पुलिस अभिरक्षा से फरार हुए पाक्सो मामले…

3 घंटे ago

18.88 किलो गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार, स्कूटी में रखकर जा रहा था डिलेवरी देने

समस्तीपुर/बंगरा : बंगरा थाने की पुलिस ने मंगलवार को वाहन जांच के दौरान 18.88 किलोग्राम…

4 घंटे ago