Samastipur

समस्तीपुर : नवविवाहिता की मौ’त मामले में FIR, दहेज के लिए हत्या का आरोप, पति को जेल

समस्तीपुर/चकमेहसी : समस्तीपुर जिले के चकमेहसी थाना क्षेत्र के हजपुरवा पंचायत अंतर्गत वार्ड संख्या-16 करूआ गांव में बीते रविवार को नवविवाहिता की संदिग्ध स्थिति में जलकर मौत होने मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई है। मृतका ज्योति कुमारी के भाई कल्याणपुर थाना क्षेत्र के वासुदेवपुर निवासी दीपक कुमार ने रविवार को थाने में आवेदन दिया है। जिसमें पति पंकज कुमार, सास प्रमिला देवी, देवर जितेंद्र कुमार, ननद खानपुर थाना क्षेत्र के भोरे जयरामपुर निवासी सजना कुमारी और लड़का के मामा लदौरा निवासी महेश कुमार को नामजद आरोपित किया है।

आवेदन में बताया गया है कि बीते फरवरी माह में ज्योति की शादी पंकज से हिंदू रीति रिवाज से हुई थी। शादी में उपहार के रूप में घरेलू सामान करीब 10 लाख और शादी में खर्चा के लिए 11 लाख नगद दिया गया था। शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग 2 लाख की मांग को लेकर प्रताड़ित करने के साथ मारपीट करने लगे। इसकी सूचना बहन ने दी। इसके बाद उसने बहन के ससुराल जाकर बाद में रुपये होने पर देने का भरोसा दिया था।इस बीच ज्योति करीब तीन बार मायके आई।

बीते 25 जुलाई को मां का पैर टूटने पर घर आई थी।इस दौरान उसने बताया कि 2 लाख की मांग को लेकर बेरहमी से पिटाई की जाती है।वही पति के मामा घर पर आकर पैसे की मांग को लेकर ससुराल के लोगों को उकसाते है। बीते 31 जुलाई को ज्योति को पति पंकज ने फोन कर जमीन लिखवाने के नाम पर 2 लाख लेकर मायके से आने को कहा था। जिसके बाद ज्योति को उसके ससुराल पहुंचा दिया। इसी बीच 1 अगस्त को बहन का फोन आया कि रुपए की मांग को लेकर मारपीट किया जा रहा है। इसके बाद रुपए की इंतजाम करने की बात हमने कही थी।

इसी बीच करीब साढ़े 9 बजे बहनोई ने फोन कर कहा कि अपनी बहन को ले जाइए। वहीं पुनः करीब 11 बजे बहन की मौत होने की जानकारी दी गई। आवेदन में आशंका जाहिर किया गया है कि घटनास्थल पर पहुंचने पर ज्योति मृत थी। वहीं जीभ बाहर निकला था। जबकि शरीर के आगे का हिस्सा जला हुआ था और पीछे का हिस्सा और बाल नहीं जला था। जिससे आशंका है कि गला दबाकर हत्या करने के बाद साक्ष्य छुपाने के खयाल से आगे का उसका भाग आग से जला दिया गया है। आवेदन में यह भी बताया गया है कि ज्योति 3 महीने की गर्भवती थी। थाना अध्यक्ष जितेंद्र सहनी ने बताया कि आवेदन के आलोक में प्राथमिकी दर्ज कर लिया गया है। वहीं हिरासत में पूछताछ के लिए, लिए गए मृतका के पति पंकज कुमार को न्यायिक हिरासत में समस्तीपुर भेजा गया है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : ह’त्याकांड मामले में आरोपी को उम्रकैद की सजा, दोषी को 50 हजार रुपये का जुर्माना भी कोर्ट ने लगाया

समस्तीपुर : अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रथम अखिलेश कुमार सिंह की अदालत ने मंगलवार…

15 मिनट ago

समस्तीपुर नगर आयुक्त ने टैक्स दरोगा, प्रभारी सफाई निरीक्षक, सिविल इंजीनियर समेत 8 लापरवाह कर्मियों को किया शोकॉज

समस्तीपुर : नगर आयुक्त गौतम कुमार ने निगम के विभिन्न कार्यालयों में कार्यरत एक साथ…

33 मिनट ago

समस्तीपुर शहर से सटे धुरलख स्थित दुर्गा मंदिर का दान पेटी तोड़कर नगदी की चोरी

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुफस्सिल थाना अंतर्गत धुरलख पुरानी दुर्गा पूजा समिति की दुर्गा…

10 घंटे ago

समस्तीपुर में कहीं जमीन नहीं तो कहीं भवन जर्जर, स्कूलों की बदहाली पर AISA का ‘स्कूल ठीक करो’ अभियान जारी

समस्तीपुर : शहर के भूमिहीन और भवनहीन प्राथमिक व मध्य विद्यालयों में बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध…

11 घंटे ago