समस्तीपुर : केएसआर कॉलेज सरायरंजन को प्रस्तावित पटना-पूर्णिया एक्सप्रेसवे के रूट से बचाने और जिले में कोचिंग एक्ट लागू कराने की मांग को लेकर एनएसयूआई की अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शनिवार को तीसरे दिन भी जारी रही। धरना स्थल पर सदर एसडीओ राकेश कुमार पहुंचे और आंदोलनकारियों से वार्ता की। एसडीओ ने बताया कि केएसआर कॉलेज को बचाने की मांग को लेकर जिलाधिकारी की ओर से एनएचएआई और बिहार सरकार को पत्र भेजा गया है। इस संबंध में जवाब अभी प्राप्त नहीं हुआ है। जवाब मिलने के बाद आंदोलनकारियों को इसकी जानकारी देने का आश्वासन दिया गया।
वहीं, कोचिंग एक्ट के संबंध में एसडीओ ने जल्द नोटिस जारी कर नियमों को जमीनी स्तर पर सख्ती से लागू कराने की बात कही। एनएसयूआई जिलाध्यक्ष राजन कुमार वर्मा, जिला उपाध्यक्ष ललन यादव, विवेक विराट, जिला महासचिव हिमांशु शेखर, छात्र नेता सचिन उर्फ गोलू और गुंजन कुमार चौधरी अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठे हैं। धरना स्थल पर युवा कांग्रेस के अमन कुमार राय की अध्यक्षता में सभा हुई। इसमें आइसा जिलाध्यक्ष लोकेश कुमार राज, उदय कुमार, दीपक कुमार, पूसा प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष बलराम कुमार, शिवाजीनगर प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष जीत कुमार और एनएसयूआई छात्र नेता नवनीत यादव ने विचार रखे।
आइसा ने भी आंदोलन का समर्थन किया। इस दौरान बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय चौधरी का पुतला दहन कर विरोध जताया गया। एनएसयूआई के प्रदेश उपाध्यक्ष अभिनव अंशु ने कहा कि केएसआर कॉलेज हजारों छात्रों के भविष्य से जुड़ा है। सरकार को आश्वासन के बजाय ठोस निर्णय लेना चाहिए। कॉलेज को बचाने के लिए एक्सप्रेसवे के रूट में आवश्यक बदलाव नहीं किया गया तो आंदोलन तेज किया जाएगा। कांग्रेस के पूर्व महासचिव मुकेश कुमार चौधरी ने भी आंदोलन को समर्थन देते हुए छात्रहित में तत्काल निर्णय लेने की मांग की। मौके पर एनएसयूआई प्रदेश उपाध्यक्ष अभिनव अंशु, युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव अबू तनवीर, जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष सनातनी बालाजी समेत विभिन्न संगठनों के कार्यकर्ता मौजूद थे। एनएसयूआई जिलाध्यक्ष राजन कुमार वर्मा ने कहा कि प्रशासन के साथ वार्ता सकारात्मक रही है, लेकिन दोनों मांगों पर ठोस कार्रवाई होने तक भूख हड़ताल जारी रहेगी।
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत खजुरी वार्ड-2 में शुक्रवार को आलू…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मूसापुर मोहल्ले में एक बंद मकान को निशाना बनाकर…
समस्तीपुर : द इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (आईसीएआई) की वित्तीय बाजार एवं निवेशक…
समस्तीपुर/मोहिउद्दीननगर : समस्तीपुर जिले के मोहनपुर थाना क्षेत्र के राजपुर जौनापुर में गंगा नदी के…
समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के एक गांव में ननिहाल आई 15…
समस्तीपुर/पूसा : समस्तीपुर जिले के पूसा थाना क्षेत्र के हरपुर महमदा में ठेकेदारी, जमीन से…