Samastipur

KSR काॅलेज बचाने व कोचिंग एक्ट लागू करने की मांग पर NSUI का भूख हड़ताल शुरू, मांग पूरी होने तक आंदोलन जारी रखने का ऐलान

समस्तीपुर : केएसआर कॉलेज सरायरंजन को प्रस्तावित पटना–पूर्णिया एक्सप्रेसवे के रूट से बचाने और जिले में कोचिंग एक्ट लागू करने की मांग को लेकर एनएसयूआई ने गुरुवार से अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू कर दी। आंदोलन की शुरुआत कलेक्ट्रेट स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करने के बाद हुई। इसके बाद छात्र नेता सदर एसडीओ कार्यालय के बाहर डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा के समक्ष पहुंचे और माल्यार्पण कर वहीं भूख हड़ताल पर बैठ गए।

भूख हड़ताल पर एनएसयूआई जिलाध्यक्ष राजन कुमार वर्मा, जिला उपाध्यक्ष ललन यादव, विवेक विराट और छात्र नेता गोलू यादव बैठे हैं। एनएसयूआई प्रदेश उपाध्यक्ष अभिनव अंशू ने कहा कि संगठन विकास का विरोधी नहीं है, लेकिन विकास परियोजनाओं के कारण छात्रों के भविष्य से समझौता नहीं किया जा सकता। उन्होंने कहा कि केएसआर कॉलेज हजारों विद्यार्थियों के लिए महत्वपूर्ण शिक्षण संस्थान है। इसलिए एक्सप्रेसवे का रूट ऐसा निर्धारित किया जाए, जिससे कॉलेज सुरक्षित रहे।

जिलाध्यक्ष राजन कुमार वर्मा ने कहा कि केएसआर कॉलेज को बचाने के साथ समस्तीपुर में कोचिंग एक्ट प्रभावी ढंग से लागू करना संगठन की प्रमुख मांग है। इससे कोचिंग संस्थानों की व्यवस्था में पारदर्शिता आएगी और विद्यार्थियों के हितों की रक्षा हो सकेगी। उन्होंने कहा कि मांगों पर ठोस पहल होने तक आंदोलन जारी रहेगा।

भूख हड़ताल को जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष सनातनी बालाजी, महासचिव एमके आनंद, जिलाध्यक्ष अजय कुमार, पूसा प्रखंड अध्यक्ष बलराम कुमार, कल्याणपुर प्रखंड अध्यक्ष आशुतोष कुमार, इकबाल रहमान सिद्दीकी, संजीव इंकलाबी, मुकेश कुमार चौधरी व फैज अहमद समेत कई नेताओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने समर्थन दिया।

Avinash Roy

Recent Posts

शिक्षा, रोजगार और पलायन-मुक्त मिथिला के संकल्प के साथ डॉ. धर्मांश रंजन ने MLC प्रत्याशी के रूप में दाखिल किया नामांकन

होली मिशन ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ. धर्मांश रंजन उर्फ अंकुर ने सोमवार…

6 घंटे ago

जन संवाद में समस्तीपुर डीएम ने सुनीं लोगों की समस्याएं, समयबद्ध निष्पादन का निर्देश

समस्तीपुर : कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में सोमवार को डीएम रोशन कुशवाहा की अध्यक्षता में जन संवाद…

8 घंटे ago

रंगों में सजे बच्चों के सपने, ‘मेरे सपनों का भारत’ चित्रकला प्रदर्शनी में दिखी प्रतिभा

समस्तीपुर : शिक्षा विभाग, बिहार शिक्षा परियोजना एवं सर्व शिक्षा अभियान, समस्तीपुर के तत्वावधान में…

8 घंटे ago

दलसिंहसराय में सनातन रक्तदान समूह के तत्वावधान में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन, 41 यूनिट रक्त संग्रहित

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : सनातन सेवा संस्थान द्वारा संचालित सनातन रक्तदान समूह के तत्वावधान में रविवार को…

8 घंटे ago

ग्रामीण रक्तदान संघ द्वारा आयोजित शिविर में 25 रक्तवीरों ने किया स्वैच्छिक रक्तदान

मुजफ्फरपुर जिले के सकरा प्रखंड के सुजावलपुर स्थित एक्सपर्ट कोचिंग सेंटर परिसर में ग्रामीण रक्तदान…

9 घंटे ago

रोटी बैंक के बैनर तले छायागृह जीवन ज्योति सेवा फाउंडेशन की ओर से आयोजित रक्तदान शिविर में 16 युवाओं ने किया रक्तदान

समस्तीपुर/विभूतिपुर : विभूतिपुर प्रखंड के देसरी उर्फ शाहजहांपुर पंचायत के वार्ड संख्या 18 में रविवार…

9 घंटे ago