समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के बंगरा थाना क्षेत्र में बुधवार की सुबह एक युवक का गला रेतकर हत्या किए जाने से इलाके में सनसनी फैल गई। बच गांव वार्ड-10 के समीप सड़क किनारे झाड़ियों में शव मिलने की सूचना पर बंगरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी की जा रही है।
मृतक की पहचान बच गांव वार्ड-10 निवासी स्वर्गीय राम प्रताप सिंह के पुत्र शंभू प्रसाद सिंह के रूप में हुई है। वह बंगरा चौक के पास एक होम्योपैथी क्लिनिक संचालित करते थे।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, मंगलवार की देर शाम शंभू प्रसाद सिंह क्लिनिक बंद कर साइकिल से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में अज्ञात बदमाशों ने धारदार हथियार से उनका गला रेतकर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद अपराधियों ने शव को सड़क किनारे झाड़ियों में फेंक दिया।
बुधवार की सुबह स्थानीय लोगों ने झाड़ियों में शव पड़ा देखा तो इसकी सूचना पुलिस को दी। देखते ही देखते घटनास्थल पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई और पूरे इलाके में दहशत का माहौल बन गया। पुलिस का कहना है कि हत्या के कारणों का अभी खुलासा नहीं हो सका है। विभिन्न बिंदुओं पर जांच की जा रही है और बदमाशों की पहचान के लिए साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।
केंद्रीय मंत्री एवं मुंगेर सांसद राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह का कथित फर्जी निजी…
नवादा जिले के रोह थाना क्षेत्र के सिउर गांव की 20 वर्षीय महिला का शव…
बांकीपुर उपचुनाव जीतकर विधायक बने जन सुराज पार्टी के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने भारतीय जनता…
समस्तीपुर : प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत बुधवार को दलसिंहसराय में सोलर…
समस्तीपुर : बरसात के मौसम में मध्याहन भोजन योजना अंतर्गत संचालित प्रारंभिक विद्यालयों के लगातार…
समस्तीपुर/सरायरंजन : समस्तीपुर जिले के सरायरंजन थाना क्षेत्र अंतर्गत कल्याणपुर स्थित विनोद नर्सिंग होम में…