समस्तीपुर/खानपुर : खानपुर स्थित विशेष सर्वेक्षण कार्यालय में कार्यरत महिला कर्मियों ने विशेष सर्वेक्षण कानूनगो अविनाश कुमार पर अभद्र व्यवहार और आपत्तिजनक टिप्पणियां करने का आरोप लगाया है। महिला कर्मियों ने इस संबंध में डीएम समेत अन्य पदाधिकारियों को आवेदन देकर मामले की निष्पक्ष जांच कराने और आवश्यक कार्रवाई की मांग की है। डीएम को दिए आवेदन में महिला कर्मियों ने आरोप लगाया है कि कानूनगो द्वारा पहले महिला कर्मियों को फोन के माध्यम से परेशान किया जाता था। इसका विरोध करने और शिविर प्रभारी से मौखिक शिकायत किए जाने के बाद फोन करना बंद हुआ, लेकिन इसके बाद कार्यस्थल पर अभद्र व्यवहार और आपत्तिजनक टिप्पणियां किए जाने लगीं।
महिला कर्मियों का कहना है कि इस वजह से कार्यालय में काम करने में उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। आवेदन के अनुसार, इस मामले को लेकर महिला कर्मियों ने 23 मई को बंदोबस्त कार्यालय, समस्तीपुर में सामूहिक आवेदन दिया था। इसके बाद 30 मई को खानपुर के नोडल पदाधिकारी को भी सभी पांच महिला कर्मियों ने व्यक्तिगत रूप से आवेदन देकर मामले की जानकारी दी।
महिला कर्मियों ने बताया कि 12 जून को मामले की जांच के लिए बंदोबस्त पदाधिकारी शिविर कार्यालय पहुंचे थे। महिला कर्मियों ने यह भी आरोप लगाया है कि मामले की शिकायत करने के बाद एक महिला कर्मी का स्थानांतरण पूसा शिविर में कर दिया गया। उनका कहना है कि इससे अन्य महिला कर्मियों में भी भय का माहौल बना हुआ है। महिला कर्मियों ने डीएम से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने, दोषी पाए जाने वाले कर्मियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई करने तथा कार्यालय में सुरक्षित एवं सम्मानजनक कार्य वातावरण सुनिश्चित कराने की मांग की है। आवेदन के साथ बंदोबस्त पदाधिकारी और नोडल पदाधिकारी को पूर्व में दिए गए आवेदनों की प्रतियां भी संलग्न की गई हैं। इधर विशेष सर्वेक्षण कानूनगो अविनाश कुमार ने सारे आरोपों को निराधार बताया। उन्होंने कहा की सभी महिलाएं काम नहीं करना चाहती है, काम पूरा करने के लिए डांटने पर बेबुनियाद आरोप लगा रही है।
बिहार के जमुई जिले में नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़ मामले में पुलिस ने बड़ा एक्शन…
बिहार में विधान परिषद की आठ सीटों पर होने वाले चुनाव का कार्यक्रम जारी हो…
समस्तीपुर/पूसा : पीएमश्री किसान उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, मोरसंड की 11वीं की एक छात्रा सोमवार को…
समस्तीपुर : नए राजेंद्र रेल पुल को मुख्य रेल नेटवर्क से जोड़ने एवं राजेंद्र पुल,…
समस्तीपुर : पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के लक्ष्य को समय पर पूरा करने…
समस्तीपुर : जिले के सभी पुलिस थानों में अब बच्चों के लिए अलग बाल सहायता…