Bihar

पेड़ से टकराया बिहार पुलिस का गश्ती वाहन, ड्राइवर की मौत, दारोगा समेत 3 जख्मी

बिहार के शिवहर में बिहार पुलिस का गश्ती वाहन हादसे का शिकार हो गया. जीप पेड़ से टकरा गई जिसमें ड्राइवर रामजी राय (45 वर्ष) की मौत हो गई. वहीं दारोगा अशोक सिंह समेत दो पुलिसकर्मी गंभीर रूप से जख्मी हो गए. इनमें दारोगा अशोक सिंह की हालत बेहद गंभीर बनी हुई है. उन्हें बेहतर इलाज के लिए SKMCH मुजफ्फरपुर रेफर किया जा रहा है.

एक चौकीदार की मौत, 3 पुलिसकर्मी जख्मी :

सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई और स्थानीय लोगों के सहयोग से घायलों को इलाज के लिए पिपराही पीएचसी में भर्ती कराया. जहां से सभी को सरोजा सीताराम सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया. सदर अस्पताल में चिकित्सकों ने चालक रामजी राय को मृत घोषित कर दिया, जबकि दारोगा सहित तीन पुलिसकर्मियों का इलाज जारी है. वहीं दारोगा को रेफर करने की तैयारी चल रही है.

पेड़ से टकराया गश्ती वाहन:

बता दें कि हादसा तब हुआ जब पिपराही थाने में तैनात अवर निरीक्षक अशोक सिंह तथा तीन पुलिसकर्मियों के साथ गश्ती पर निकले थे. सिंगरहिया गांव के पास सामने से आ रहे एक व्यक्ति को बचाने के क्रम में पुलिस वाहन पास स्थित पेड़ से टकरा गई. इस हादसे में वाहन क्षतिग्रस्त हो गया. वहीं चालक व दारोगा सहित चार लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए. जबकि एक महिला सिपाही बाल-बाल बच गई.

‘गाड़ी में थे 4 पुलिसकर्मी’:

एसआई अशोक कुमार (56 वर्ष) ने बताया की हमें कुछ भी पता नहीं चला कि हादसा कैसे हुआ. बेलवा गस्ती करके आरहे थे, सिंगाही के आगे हम लोगों की गाड़ी पेड़ से टकरा गई. वाहन में चार पुलिसकर्मी गाड़ी में थे, एक रामजी राय की मौत हो गयी, हमलोग घायल हो गये हैं.

‘थाने में नहीं है ड्राइवर पिता जी चलाते थे गाड़ी’ :

मृतक के परिजनों ने बताया कि वह पिपराही थाने में चौकीदार के पद पर थाने में तैनात थे लेकिन ड्राइवर के अभाव में वह थाने के गश्ती वाहन को चलाते थे.इधर, घटना के बाद मृतक के स्वजनों में कोहराम मच गया है. घटना की सूचना मिलते ही रामजी राय के पुत्र दीपक कुमार सहित परिजन और ग्रामीण सदर अस्पताल पहुंच गए.

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में त्योहारी सीजन से पहले मिलावट का बाजार गर्म, जांच टीम नदारद; सैंपल कलेक्शन प्रक्रिया भी धीमी

समस्तीपुर : जिले के शहरी और ग्रामीण बाजारों में खाद्य सामग्री में मिलावट का कारोबार…

8 घंटे ago

समस्तीपुर जिले के सभी मेडिकल स्टोर पर CCTV कैमरा लगाना अनिवार्य, दवा बिक्री की होगी कड़ी निगरानी, रिकॉर्डिंग 90 दिन रखनी होगी सुरक्षित

समस्तीपुर : जिले में दवाओं की अवैध बिक्री, बिना चिकित्सकीय पर्ची के एंटीबायोटिक और नशीली…

10 घंटे ago

समस्तीपुर : ह’त्याकांड मामले में आरोपी को उम्रकैद की सजा, दोषी को 50 हजार रुपये का जुर्माना भी कोर्ट ने लगाया

समस्तीपुर : अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रथम अखिलेश कुमार सिंह की अदालत ने मंगलवार…

12 घंटे ago

समस्तीपुर नगर आयुक्त ने टैक्स दरोगा, प्रभारी सफाई निरीक्षक, सिविल इंजीनियर समेत 8 लापरवाह कर्मियों को किया शोकॉज

समस्तीपुर : नगर आयुक्त गौतम कुमार ने निगम के विभिन्न कार्यालयों में कार्यरत एक साथ…

12 घंटे ago

समस्तीपुर शहर से सटे धुरलख स्थित दुर्गा मंदिर का दान पेटी तोड़कर नगदी की चोरी

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुफस्सिल थाना अंतर्गत धुरलख पुरानी दुर्गा पूजा समिति की दुर्गा…

22 घंटे ago