Samastipur

समस्तीपुर में अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराया बिस्किट लदा ट्रक, शराब की आशंका में जुटी भीड़; कार्टन ले जाने की मची होड़

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र अंतर्गत उच्च विद्यालय रुपौली के समीप एनएच-28 पर बुधवार की सुबह बिस्किट लदा एक ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गया। हादसे के बाद चालक ट्रक को मौके पर छोड़कर पूरब दिशा में सातनपुर की ओर फरार हो गया।

चालक के अचानक भागने से स्थानीय लोगों को ट्रक में अवैध शराब होने का संदेह हुआ। इसके बाद लोग ट्रक की जांच करने के लिए मौके पर जुटने लगे। ट्रक की तलाशी लेने पर शराब की जगह उसमें ‘धूम’ कंपनी के बिस्किट के बड़ी संख्या में कार्टन मिले। इसके बाद कुछ लोगों ने ट्रक से बिस्किट के कार्टन निकालकर ले जाना शुरू कर दिया। देखते ही देखते मौके पर भीड़ बढ़ गई और कार्टन ले जाने की होड़ मच गई।

पुलिस के पहुंचने के बाद भी जारी रही कार्टन ले जाने की होड़ :

घटना की सूचना मिलते ही मुसरीघरारी थाने की एएसआई गीता कुमारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचीं। पुलिस की मौजूदगी के बावजूद कुछ लोग ट्रक से बिस्किट के कार्टन ले जाते रहे। भीड़ को नियंत्रित करने और स्थिति संभालने में पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी।

चालक की तलाश में जुटी पुलिस :

थानाध्यक्ष राकेश कुमार सिंह ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त ट्रक से बिस्किट के कार्टन ले जाए जाने की घटना हुई है। ट्रक पर कुल कितने कार्टन लदे थे और उनमें से कितने कार्टन मौके से ले जाए गए, इसकी तत्काल गिनती नहीं हो सकी है। पुलिस ट्रक के निबंधन नंबर और उपलब्ध दस्तावेजों के आधार पर उसके स्रोत और गंतव्य की जानकारी जुटा रही है। वहीं, दुर्घटना के बाद फरार हुए चालक की तलाश भी की जा रही है।

Avinash Roy

Recent Posts

रंगदारी नहीं देने पर सिर पर तलवार से किया वार, रोसड़ा कोर्ट ने पिता-पुत्र को सुनाई 8 साल की सजा

समस्तीपुर/रोसड़ा : रोसड़ा व्यवहार न्यायालय के द्वितीय अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश राजीव कुमार मिश्रा…

30 मिनट ago

ट्रेन कैंसल: 4 अक्टूबर तक कई ट्रेनें रद्द, कहीं आप न हो जाएं परेशान, अभी पढ़ें पूरा अपडेट…

रेलवे यात्रियों के लिए अगले कुछ दिन परेशानी भरे रहने वाले हैं. नए राजेंद्र रेल…

1 घंटा ago

कोरबद्दा में किशोरी संग दो युवक को ग्रामीणों ने बंद घर में बनाया बंधक, पहुंची पुलिस

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के कोरबद्धा गांव में बुधवार को एक घर में कमरा…

2 घंटे ago

समस्तीपुर शहर के विवेक विहार मुहल्ले में 101 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ दो धंधेबाज गिरफ्तार

समस्तीपुर : मुफस्सिल व नगर थाना क्षेत्र के बोर्डर इलाके पर विवेक विहार मोहल्ले में…

10 घंटे ago