Samastipur

मिशन शिक्षादान के तहत 100 से अधिक बच्चों के बीच बांटी गयी स्टेशनरी

समस्तीपुर/मोरवा : राष्ट्रीय सेवा योजना एवं राष्ट्रीय कैडेट कोर के पूर्ववर्ती कैडेट्स द्वारा संचालित सामाजिक संस्था द उम्मीद की ओर से मिशन शिक्षादान के तहत द उम्मीद पाठशाला, मोरवा में जरूरतमंद बच्चों के बीच स्टेशनरी वितरण अभियान चलाया गया।

श्रीमद राजचंद्र मिशन धरमपुर, गुजरात के सहयोग से आयोजित कार्यक्रम में 100 से अधिक जरूरतमंद एवं वंचित बच्चों को कॉपी, पेंसिल, कलम सहित अन्य आवश्यक अध्ययन सामग्री उपलब्ध करायी गयी। अध्ययन सामग्री मिलने पर बच्चों के चेहरे पर खुशी नजर आई।

संस्था के प्रतिनिधियों ने बताया कि मिशन शिक्षादान का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर और वंचित बच्चों को शिक्षा से जोड़ना तथा उनकी पढ़ाई के लिए आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराना है। द उम्मीद पाठशाला के माध्यम से बच्चों को नियमित शिक्षा, मार्गदर्शन और अध्ययन सामग्री उपलब्ध कराने का प्रयास लगातार किया जा रहा है।

संस्था के प्रतिनिधियों ने कहा कि आर्थिक स्थिति किसी भी बच्चे की शिक्षा में बाधा नहीं बननी चाहिए। इसी संकल्प के साथ द उम्मीद समाज के सहयोग से जरूरतमंद बच्चों तक शिक्षा और जरूरी संसाधन पहुंचाने का कार्य कर रही है। संस्था ने श्रीमद राजचंद्र मिशन धरमपुर, गुजरात के सहयोग के प्रति आभार जताते हुए कहा कि सामाजिक संस्थाओं और सहयोगी संगठनों की सहभागिता से शिक्षा के इस अभियान को अधिक बच्चों तक पहुंचाया जा सकता है।

Avinash Roy

Recent Posts

रंगदारी नहीं देने पर सिर पर तलवार से किया वार, रोसड़ा कोर्ट ने पिता-पुत्र को सुनाई 8 साल की सजा

समस्तीपुर/रोसड़ा : रोसड़ा व्यवहार न्यायालय के द्वितीय अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश राजीव कुमार मिश्रा…

1 घंटा ago

ट्रेन कैंसल: 4 अक्टूबर तक कई ट्रेनें रद्द, कहीं आप न हो जाएं परेशान, अभी पढ़ें पूरा अपडेट…

रेलवे यात्रियों के लिए अगले कुछ दिन परेशानी भरे रहने वाले हैं. नए राजेंद्र रेल…

2 घंटे ago

कोरबद्दा में किशोरी संग दो युवक को ग्रामीणों ने बंद घर में बनाया बंधक, पहुंची पुलिस

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के कोरबद्धा गांव में बुधवार को एक घर में कमरा…

3 घंटे ago

समस्तीपुर शहर के विवेक विहार मुहल्ले में 101 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ दो धंधेबाज गिरफ्तार

समस्तीपुर : मुफस्सिल व नगर थाना क्षेत्र के बोर्डर इलाके पर विवेक विहार मोहल्ले में…

11 घंटे ago