समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने की पुलिस ने नाबालिग छात्रा के अपहरण मामले में करीब दो वर्षों से फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान मुफस्सिल थाना क्षेत्र के आसिनपुर वार्ड-31 निवासी चंदेश्वर प्रसाद के पुत्र गौतम कुमार के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, 29 मई 2024 को छात्रा के परिजनों के आवेदन पर गौतम कुमार के विरुद्ध नाबालिग छात्रा के अपहरण की प्राथमिकी मुफस्सिल थाने में दर्ज की गई थी।
प्राथमिकी दर्ज होने के बाद से ही आरोपी फरार चल रहा था। पुलिस लगातार उसकी तलाश में जुटी थी। मुफस्सिल थानाध्यक्ष अजीत प्रसाद सिंह ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए छात्रा को आरोपी के घर से बरामद कर लिया है। छात्रा बालिग हो चुकी है और उसने आरोपी के साथ अपनी मर्जी से शादी भी कर ली थी। बरामदगी के बाद छात्रा को उसके माता-पिता के सुपुर्द कर दिया गया है। वहीं, पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी गौतम कुमार को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
समस्तीपुर : दुर्गा पूजा, दीपावली और छठ पर्व को लेकर जिला परिवहन विभाग ने सड़क…
समस्तीपुर : शिक्षा, रोजगार, महंगाई और लोकतंत्र व संविधान की रक्षा के मुद्दों को लेकर…
भोजपुर के चर्चित भरत तिवारी एनकाउंटर और जमुई की घटना पर सवाल उठाना बक्सर से…
बिहार की राजनीति में केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान की भूमिका एक बार फिर चर्चा में…
फाइल फोटो (DIG मिथिलेश तिवारी) समस्तीपुर : दुर्गा पूजा, विजयादशमी और अन्य त्योहारों के दौरान…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के रोसड़ा थाना क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ छापेमारी करने…