Samastipur

ताजपुर-बख्तियारपुर परियोजना व गंगा कटाव प्रभावित क्षेत्रों का डीएम ने किया निरीक्षण, कटाव प्रभावित इलाकों में सुरक्षा उपायों को प्राथमिकता देने का निर्देश

समस्तीपुर : डीएम रोशन कुशवाहा ने बुधवार को ताजपुर-बख्तियारपुर परियोजना के विभिन्न कार्यस्थलों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने निर्माण कार्य की प्रगति, भूमि से जुड़े मामलों और परियोजना के क्रियान्वयन की अद्यतन स्थिति की जानकारी ली। अधिकारियों और अभियंताओं से कार्यों में आ रही बाधाओं तथा लंबित मामलों की भी समीक्षा की।

डीएम ने संबंधित पदाधिकारियों को आपसी समन्वय स्थापित कर लंबित मामलों का निष्पादन करने और परियोजना के कार्यों में तेजी लाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि परियोजना से जुड़े कार्यों को निर्धारित गति के साथ आगे बढ़ाया जाए और किसी भी स्तर पर अनावश्यक विलंब नहीं हो।

इसके बाद डीएम ने गंगा नदी के कटाव प्रभावित क्षेत्रों का जायजा लिया। उन्होंने कटाव की वर्तमान स्थिति, प्रभावित इलाकों और संवेदनशील स्थलों का स्थल निरीक्षण किया। मौके पर चल रहे कटाव निरोधक कार्यों की भी जानकारी ली। अभियंताओं से तकनीकी स्थिति, कार्य की प्रगति, नदी के जलस्तर और कटाव की स्थिति के बारे में विस्तार से जानकारी प्राप्त की।

डीएम ने संवेदनशील स्थलों पर आवश्यकतानुसार कटाव निरोधक एवं सुरक्षात्मक कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर कराने का निर्देश दिया। साथ ही नदी के कटाव की स्थिति पर लगातार निगरानी रखने और स्थल का नियमित तकनीकी आकलन करने को कहा। उन्होंने स्पष्ट किया कि परिस्थितियों के अनुरूप त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

डीएम ने कहा कि कटाव प्रभावित क्षेत्रों में आम लोगों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसलिए संबंधित विभाग के पदाधिकारी और अभियंता लगातार क्षेत्र में निगरानी रखें तथा किसी भी आकस्मिक स्थिति में तत्काल आवश्यक कार्रवाई करें। निरीक्षण के दौरान जिला भू-अर्जन पदाधिकारी प्रवीण कुमार, सदर एसडीओ राकेश कुमार, पटोरी एसडीओ विकास कुमार पांडेय सहित संबंधित परियोजनाओं के अभियंता और अन्य पदाधिकारी मौजूद थे। डीएम ने सभी अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए परियोजनाओं को गति देने और गंगा कटाव प्रभावित क्षेत्रों में समयबद्ध सुरक्षात्मक उपाय सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर शहर के विवेक विहार मुहल्ले में 101 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ दो धंधेबाज गिरफ्तार

समस्तीपुर : मुफस्सिल व नगर थाना क्षेत्र के बोर्डर इलाके पर विवेक विहार मोहल्ले में…

7 घंटे ago

समस्तीपुर BRC में सर्विस बुक पर हस्ताक्षर से लेकर एरियर भुगतान, माृतकावकाश, चाइल्ड केयर लीव तक के लिए अलग-अलग रेट तय करने का आरोप

समस्तीपुर : प्रखंड संसाधन केंद्र (बीआरसी) समस्तीपुर में कथित भ्रष्टाचार और अनियमितताओं को लेकर बिहार…

21 घंटे ago

मिथिला विश्वविद्यालय से मूल प्रमाणपत्र लेकर लौट रहे वकील की सड़क हादसे में मौ’त, पत्नी और 4 साल की बेटी DMCH में भर्ती

दरभंगा जिले के विशनपुर थाना क्षेत्र के पुअरिया पुल के समीप सोमवार को तेज रफ्तार…

23 घंटे ago