Samastipur

बेंगलुरु-दानापुर स्पेशल ट्रेन में समस्तीपुर के युवक की संदिग्ध मौ’त, शव मिलने से मची अफरा-तफरी

समस्तीपुर : बेंगलुरु से दानापुर आ रही एसएमवी बेंगलुरु-दानापुर स्पेशल ट्रेन की साधारण बोगी में समस्तीपुर जिले के एक युवक का संदिग्ध स्थिति में शव मिलने से हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान लरझाघाट थाना क्षेत्र के नरपा गांव निवासी संतोष कुमार साह (लगभग 22 वर्ष), पिता ब्रह्मदेव साह के रूप में हुई है। दानापुर स्टेशन पर ट्रेन की बोगी में शव मिलने की सूचना के बाद रेल थाना और आरपीएफ की टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की।

परिजनों के अनुसार संतोष करीब छह माह पहले अपने कुछ दोस्तों के साथ बेंगलुरु में राजमिस्त्री का काम करने गया था। वह बेंगलुरु से स्पेशल ट्रेन के जरिए दानापुर लौट रहा था। इसी दौरान ट्रेन में ही उसकी मौत हो गई। हालांकि उसकी मौत किस वजह से हुई, इसका अब तक स्पष्ट पता नहीं चल सका है।

साधारण बोगी के कोने में चादर से ढका मिला शव

रेल थाना से सूचना मिलने के बाद मृतक के भाई बाबू साहब साह दानापुर स्टेशन पहुंचे। उन्होंने बताया कि ट्रेन की साधारण बोगी के कोने में संतोष का शव चादर से ढका हुआ पड़ा था। सफर के दौरान उसकी तबीयत कब बिगड़ी और किस परिस्थिति में उसकी मौत हुई, इसकी जानकारी परिवार को नहीं मिल सकी।

परिजनों ने रेलवे की चिकित्सा व्यवस्था पर उठाए सवाल

मृतक के परिजनों ने आरोप लगाया कि सफर के दौरान संतोष की तबीयत खराब होने के बावजूद उसे समय पर चिकित्सा सुविधा नहीं मिल सकी। उनका कहना है कि ट्रेन में तैनात गार्ड, टीटीई या स्कार्ट पार्टी द्वारा समय रहते इलाज की व्यवस्था कराई जाती तो शायद उसकी जान बच सकती थी। हालांकि इन आरोपों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। परिजनों ने पूरे मामले की जांच की मांग की है।

शव से दुर्गंध निकलने पर यात्री हुए परेशान

दानापुर स्टेशन पर शव मिलने के बाद बोगी और प्लेटफॉर्म पर काफी देर तक अफरा-तफरी की स्थिति बनी रही। शव से तेज दुर्गंध निकलने के कारण वहां मौजूद रेलकर्मियों और सुरक्षाकर्मियों को भी परेशानी हुई। कुछ यात्रियों के परेशान होने की बात भी सामने आई। घटना के बाद रेलवे की मेडिकल व्यवस्था को लेकर यात्रियों ने सवाल उठाए।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा मौत का राज

रेल थाना प्रभारी अजय कुमार के अनुसार शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडल अस्पताल भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही संतोष की मौत के वास्तविक कारण का पता चल सकेगा। परिजनों के बयान के आधार पर मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में बैंक मैनेजर को साइबर फ्रॉड ने ग्राहक बनकर 14.94 लाख का लगाया चूना, वाट्सएप पर फर्जी वाउचर भेजकर दो खातों में कराई रकम ट्रांसफर

समस्तीपुर : साइबर फ्रॉडो ने ग्राहक की पहचान का दुरुपयोग कर मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के…

9 घंटे ago

BRB को मॉडल कॉलेज का दर्जा देने की मांग, AISA ने बुनियादी सुविधाओं की बहाली को लेकर किया प्रदर्शन

समस्तीपुर : बीआरबी कॉलेज को मॉडल कॉलेज का दर्जा देने समेत छात्रों की बुनियादी सुविधाएं…

9 घंटे ago

DAV की टीम ने दो स्पर्धाओं में मारी बाजी, जिला स्तरीय विद्यालय खेलकूद प्रतियोगिता के चौथे दिन विभिन्न स्पर्धाओं का आयोजन

समस्तीपुर : जिला स्तरीय विद्यालय खेलकूद प्रतियोगिता के चौथे दिन गुरुवार को विभिन्न स्पर्धाओं का…

10 घंटे ago

UPI के जरिए दलसिंहसराय की महिला के बैंक अकाउंट से 3.99 लाख रुपये साइबर फ्रॉड ने उड़ाए

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र की एक महिला साइबर फ्रॉड के निशाने…

10 घंटे ago

मूर्ति विसर्जन के दौरान हुए हर्ष फायरिंग मामले में ललन ईश्वर के घर से राइफल और कारतूस बरामद, हुआ गिरफ्तार

समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन थाना क्षेत्र में विश्वकर्मा पूजा विसर्जन जुलूस के दौरान हर्ष फायरिंग का…

10 घंटे ago