Samastipur

सिनेमा कारोबारी अंट्टू ईस्सर पर जानलेवा हमला मामले में आरोपी मनिया को समस्तीपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार

समस्तीपुर : चर्चित सिनेमा कारोबारी अंटू ईश्वर पर हुए जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक आरोपित को गिरफ्तार किया है। हालांकि, पुलिस फिलहाल गिरफ्तारी और मामले से जुड़ी अन्य जानकारियों का खुलासा करने से परहेज कर रही है। सूत्रों के अनुसार गिरफ्तार आरोपित की पहचान मनी राम उर्फ मनिया के रूप में हुई है। पुलिस हिरासत में लिए गए आरोपित से घटना के संबंध में गहन पूछताछ कर रही है। माना जा रहा है कि पूछताछ के दौरान पुलिस को हमले की साजिश और इसमें शामिल अन्य लोगों के बारे में महत्वपूर्ण सुराग मिल सकते हैं। आरोपित की गिरफ्तारी के बाद पूरे मामले के जल्द उद्भेदन की उम्मीद बढ़ गई है।

बता दें कि गत 17 फरवरी की देर शाम सिनेमा हॉल संचालक अंटू ईश्वर पर नगर थाना क्षेत्र के बहादुरपुर में बदमाशों ने गोलीबारी कर जानलेवा हमला किया था। हमले के दौरान उनके सहयोगी शुभम सिंह गोली लगने से जख्मी हो गए थे। वहीं, अंटू ईश्वर ने किसी तरह मौके से बचकर अपनी जान बचाई थी। घटना के बाद से पुलिस लगातार मामले की जांच और हमलावरों की पहचान में जुटी थी। अब एक आरोपित की गिरफ्तारी के बाद पुलिस को इस वारदात से जुड़े कई अहम राज सामने आने की उम्मीद है। फिलहाल पुलिस इस मामले में अभी कुछ भी बताने से बच रही है।

Avinash Roy

Recent Posts

चैता उत्तरी में अंतरराष्ट्रीय वरिष्ठ नागरिक दिवस पर 13वां स्थापना दिवस व सम्मान समारोह आयोजित

समस्तीपुर/उजियारपुर : अंतरराष्ट्रीय वरिष्ठ नागरिक दिवस के अवसर पर ग्राम पंचायत चैता उत्तरी में 13वां…

6 मिनट ago

समस्तीपुर की सड़कों पर अचानक उतरी पुलिस, SP अरविंद प्रताप सिंह ने खुद संभाली कमान, एक-एक वाहनों की हुई जांच

समस्तीपुर : अपराध नियंत्रण और शराबबंदी कानून के प्रभावी अनुपालन को लेकर शनिवार को जिला…

2 घंटे ago

रोसड़ा में बच्चे का झाला दिखाने के बहाने आभूषण दुकान में घुसा बदमाश, हथियार दिखाकर जेवर से भरा बाॅक्स लेकर हुआ फरार

समस्तीपुर/रोसड़ा : समस्तीपुर जिले के रोसड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत एरौत चौक स्थित सुमन ज्वेलर्स में…

3 घंटे ago

समस्तीपुर जिले इन 6 प्रखंडों में 5 से 10 अक्टूबर तक लगेगा जॉब कैंप, 150 पदों पर होगा युवाओं का चयन

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार का अवसर है। जिला नियोजनालय…

3 घंटे ago

रात से ही गायब 10 वर्षीय मासूम बच्चे का शव गाछी में मिला, पहुंची पुलिस; परिजनों ने जताई ह’त्या की आशंका

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर : समस्तीपुर जिले के विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र की बढ़ौना पंचायत के वार्ड संख्या-3 स्थित…

11 घंटे ago

होली मिशन हाई स्कूल के संस्थापक स्व. रति रंजन प्रसाद की जयंती  समारोह पूर्वक मनायी गयी

समस्तीपुर : होली मिशन हाई स्कूल मोहनपुर के प्रांगण में शुक्रवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी,…

1 दिन ago