समस्तीपुर/विभूतिपुर : समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर थाना क्षेत्र के गंगौली कोठी वार्ड-4 में देर रात जमीन विवाद को लेकर एक अधेड़ की हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान हृदो सदा के पुत्र भिखारी सदा (50 वर्ष) के रूप में हुई है। परिजनों ने मृतक के सौतेले भाई धर्मेंद्र पर हत्या का आरोप लगाया है। घटनास्थल से धर्मेंद्र की बाइक भी बरामद की गई है।
जानकारी के अनुसार, भिखारी सदा गांव के ही दारा सदा के बेटे की शादी के लिए लड़की देखने मुजफ्फरपुर गए थे। रात में लौटने के बाद सोना चौक के पास चाय पी। इसी दौरान पत्नी का फोन आया। उन्होंने घर आने के लिए गाड़ी भेजने की बात कही, लेकिन बेटा गाड़ी लेकर कहीं चला गया था। इसके बाद भिखारी पैदल ही घर की ओर निकल पड़े। गांव के स्कूल के पास पहुंचने के बाद उनका मोबाइल बंद हो गया। काफी देर तक घर नहीं पहुंचने पर परिजन उनकी तलाश में निकले। स्कूल के पास धर्मेंद्र की बाइक खड़ी मिली। इसके बाद सड़क पर खून के निशान दिखाई दिए। परिजन खून के धब्बों और घसीटे जाने के निशान का पीछा करते हुए करीब 500 मीटर अंदर धान के खेत तक पहुंचे, जहां भिखारी सदा का शव पड़ा मिला।
परिजनों का आरोप है कि हत्या से पहले भिखारी को सड़क पर पटककर घसीटा गया और फिर गला दबाकर उनकी जान ले ली गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मृतक के भाई राजो सदा ने बताया कि धर्मेंद्र के साथ पांच कट्ठा जमीन को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। जमीन में हिस्सेदारी को लेकर दोनों परिवारों के बीच विवाद था। राजो का दावा है कि धर्मेंद्र का जमीन में हिस्सा नहीं बनता है, जबकि धर्मेंद्र पूरी जमीन पर अपना दावा करता था। इसी विवाद में हत्या किए जाने का आरोप लगाया गया है।
समस्तीपुर/विद्यापतिनगर : समस्तीपुर जिले के विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र की बढ़ौना पंचायत के वार्ड संख्या-3 स्थित…
समस्तीपुर : होली मिशन हाई स्कूल मोहनपुर के प्रांगण में शुक्रवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी,…
समस्तीपुर : मोहनपुर स्थित यूएन पैलेस में शुक्रवार को जदयू महिला प्रकोष्ठ की ओर से…
समस्तीपुर : महात्मा गांधी जयंती के अवसर पर गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में स्वच्छता ही…
समस्तीपुर : जीविका के बीस साल पूरे होने पर जेडीयू द्वारा आयोजित एक सम्मेलन में…
त्योहारी सीजन में भीड़ से राहत के लिए समस्तीपुर और मुंबई के बीच स्पेशल एसी…