Bihar

बिहार : गांव में बहुमंजिला मकान के लिए जिला स्तर पर लेनी होगी अनुमति, बिल्डरों के लिए नए प्रावधान

बिहार के गांवों में शहरों की तरह ही अपार्टमेंट और ऊंचे मकान बनाने के लिए अब जिला स्तर पर नक्शा पास कराना अनिवार्य होगा. इसके लिए हर जिले में उप विकास आयुक्त यानी डीडीसी की अध्यक्षता में एक विशेष कमेटी का गठन किया जाएगा. इस कमेटी में जिला पंचायती राज पदाधिकारी, जिला परिषद के मुख्य अभियंता के साथ-साथ विधि और राजस्व अधिकारियों को भी शामिल किया जाएगा. मिली जानकारी के अनुसार, यह पूरी व्यवस्था रियल एस्टेट रेगुलेटरी अथॉरिटी (RERA) की तर्ज पर काम करेगी.

500 वर्गमीटर से बड़े प्रोजेक्ट होंगे रजिस्टर

नई व्यवस्था में 500 वर्गमीटर से अधिक क्षेत्र में विकसित होने वाली रियल एस्टेट परियोजनाओं का पंजीकरण जरूरी होगा. बिल्डर को परियोजना का लेआउट, स्वीकृतियां और निर्माण से जुड़ी जानकारी स्पष्ट रूप से देनी होगी. खरीदारों से मिलने वाली रकम का 70 प्रतिशत अलग बैंक खाते में रखना होगा और इसका इस्तेमाल उसी परियोजना के निर्माण और जमीन की लागत से जुड़े निर्धारित खर्च में किया जा सकेगा. बिहार RERA में भी 70 प्रतिशत राशि अलग खाते में रखने का प्रावधान पहले से लागू है.

समय पर घर नहीं मिला तो बिल्डर पर कार्रवाई

प्रस्तावित ग्रामीण नियामक व्यवस्था में खरीदारों के हितों को भी महत्व दिया गया है. परियोजना में देरी होने पर बिल्डर को ब्याज और मुआवजा देना पड़ सकता है. निर्माण पूरा होने के बाद भी अगर पांच साल के भीतर गंभीर निर्माण या संरचनात्मक दोष सामने आता है तो उसे बिल्डर को बिना अतिरिक्त शुल्क ठीक करना होगा. खरीदार शिकायत की स्थिति में नियामक संस्था का दरवाजा भी खटखटा सकेंगे.

बिल्ट-अप और कार्पेट एरिया बताना होगा

बिल्डरों को खरीदारों के सामने बिल्ट-अप एरिया और कार्पेट एरिया की जानकारी साफ तौर पर रखनी होगी. इससे फ्लैट के वास्तविक उपयोगी क्षेत्र को लेकर होने वाली गड़बड़ी और विवाद कम करने में मदद मिलेगी. इसके साथ ही अब बिल्डरों को अपने प्रोजेक्ट्स में बिल्ट-अप एरिया और कार्पेट एरिया की जानकारी पूरी तरह स्पष्ट रखनी होगी . इन नियमों से ग्रामीण रियल एस्टेट सेक्टर में पारदर्शिता आएगी.

छोटे मकानों को राहत

प्रस्तावित व्यवस्था का असर हर ग्रामीण मकान पर नहीं पड़ेगा. 500 वर्गमीटर तक की छोटी परियोजनाओं और सामान्य ग्राउंड प्लस दो मंजिला मकानों को अनिवार्य नक्शा स्वीकृति की व्यवस्था से बाहर रखने का प्रावधान बताया गया है. वहीं इससे बड़े या अधिक मंजिल वाले निर्माण नियमन के दायरे में आएंगे.

गांवों में क्यों जरूरी हुई नई व्यवस्था

शहरों से सटे ग्रामीण इलाकों में अपार्टमेंट और बड़े भवनों का निर्माण तेजी से बढ़ा है. कई जगह सड़क, जल निकासी, पार्किंग और दूसरी बुनियादी सुविधाओं की योजना के बिना निर्माण होने से परेशानी बढ़ रही है. सरकार की नई व्यवस्था का उद्देश्य ऐसे निर्माण को नियंत्रित कर गांवों के विकास को ज्यादा व्यवस्थित बनाना है. कानून में ग्रामीण क्षेत्रों के लिए भवन नियंत्रण और अपील की व्यवस्था का प्रावधान भी जोड़ा गया है.

स्थिति अभी क्या है?

बिहार पंचायती राज संशोधन से संबंधित विधायी बदलाव हो चुके हैं, जबकि विस्तृत नियमावली के जरिए नई व्यवस्था को जमीन पर लागू किया जाना है. इसलिए डीडीसी कमेटी, आवेदन प्रक्रिया और नक्शा स्वीकृति से जुड़े अंतिम नियम नियमावली और उसके बाद जारी अधिसूचना से स्पष्ट होंगे.

 

Avinash Roy

Recent Posts

रात से ही गायब 10 वर्षीय मासूम बच्चे का शव गाछी में मिला, पहुंची पुलिस; परिजनों ने जताई ह’त्या की आशंका

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर : समस्तीपुर जिले के विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र की बढ़ौना पंचायत के वार्ड संख्या-3 स्थित…

4 घंटे ago

होली मिशन हाई स्कूल के संस्थापक स्व. रति रंजन प्रसाद की जयंती  समारोह पूर्वक मनायी गयी

समस्तीपुर : होली मिशन हाई स्कूल मोहनपुर के प्रांगण में शुक्रवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी,…

18 घंटे ago

जीविका के 20 साल पूरे होने पर समस्तीपुर में ‘नीतीश संवाद कार्यक्रम’ आयोजित, डिप्टी-सीएम बोले- “जीविका ने बदली गांवों की तस्वीर”

समस्तीपुर : मोहनपुर स्थित यूएन पैलेस में शुक्रवार को जदयू महिला प्रकोष्ठ की ओर से…

18 घंटे ago

स्वच्छता ही सेवा अभियान का समापन, उत्कृष्ट कार्य करने वालों को मिला सम्मान

समस्तीपुर : महात्मा गांधी जयंती के अवसर पर गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में स्वच्छता ही…

19 घंटे ago

कानून-व्यवस्था पर चिराग के बयान से गरमाई सियासत, समस्तीपुर पहुंचे डिप्टी-सीएम अनंत सिंह पर भी बोले- “पार्टी नजर बनाई हुई है”

समस्तीपुर : जीविका के बीस साल पूरे होने पर जेडीयू द्वारा आयोजित एक सम्मेलन में…

19 घंटे ago

समस्तीपुर से लोकमान्य तिलक टर्मिनल के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, बुकिंग हुई शुरू…

त्योहारी सीजन में भीड़ से राहत के लिए समस्तीपुर और मुंबई के बीच स्पेशल एसी…

19 घंटे ago