समस्तीपुर : समस्तीपुर-मुजफ्फरपुर रेलखंड के कर्पूरीग्राम स्टेशन पर बिहार संपर्क क्रांति सुपरफास्ट एक्सप्रेस का नियमित ठहराव बुधवार से शुरू हो गया। उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय कृषि राज्यमंत्री रामनाथ ठाकुर ने हरी झंडी दिखाकर ट्रेन को नई दिल्ली के लिए रवाना किया। मौके पर समस्तीपुर सांसद शाम्भवी चौधरी, मंडल रेल प्रबंधक ज्योति प्रकाश मिश्रा सहित रेलवे के अधिकारी और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
उद्घाटन के पहले दिन ट्रेन संख्या 12565 दरभंगा-नई दिल्ली बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस सुबह 9:41 बजे कर्पूरीग्राम स्टेशन पहुंची। यहां निर्धारित दो मिनट के ठहराव के बाद ट्रेन 9:43 बजे नई दिल्ली के लिए रवाना हो गई। वापसी में ट्रेन संख्या 12566 नई दिल्ली-दरभंगा बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस का कर्पूरीग्राम स्टेशन पर नियमित ठहराव 20 अगस्त से शुरू होगा।
बिहार संपर्क क्रांति के ठहराव से कर्पूरीग्राम और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के यात्रियों को दिल्ली और दरभंगा के बीच आवागमन में सुविधा मिलेगी। लंबे समय से ट्रेन के ठहराव की मांग कर रहे स्थानीय लोगों में इस सुविधा के शुरू होने से खुशी है। इससे दैनिक यात्रियों के साथ दूर-दराज की यात्रा करने वाले लोगों को भी राहत मिलेगी।
समस्तीपुर/उजियारपुर : अंतरराष्ट्रीय वरिष्ठ नागरिक दिवस के अवसर पर ग्राम पंचायत चैता उत्तरी में 13वां…
समस्तीपुर : अपराध नियंत्रण और शराबबंदी कानून के प्रभावी अनुपालन को लेकर शनिवार को जिला…
समस्तीपुर/रोसड़ा : समस्तीपुर जिले के रोसड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत एरौत चौक स्थित सुमन ज्वेलर्स में…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार का अवसर है। जिला नियोजनालय…
समस्तीपुर/विद्यापतिनगर : समस्तीपुर जिले के विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र की बढ़ौना पंचायत के वार्ड संख्या-3 स्थित…
समस्तीपुर : होली मिशन हाई स्कूल मोहनपुर के प्रांगण में शुक्रवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी,…