समस्तीपुर/मोरवा : राष्ट्रीय सेवा योजना एवं राष्ट्रीय कैडेट कोर के पूर्ववर्ती कैडेट्स द्वारा संचालित सामाजिक संस्था द उम्मीद की ओर से मिशन शिक्षादान के तहत द उम्मीद पाठशाला, मोरवा में जरूरतमंद बच्चों के बीच स्टेशनरी वितरण अभियान चलाया गया।
श्रीमद राजचंद्र मिशन धरमपुर, गुजरात के सहयोग से आयोजित कार्यक्रम में 100 से अधिक जरूरतमंद एवं वंचित बच्चों को कॉपी, पेंसिल, कलम सहित अन्य आवश्यक अध्ययन सामग्री उपलब्ध करायी गयी। अध्ययन सामग्री मिलने पर बच्चों के चेहरे पर खुशी नजर आई।
संस्था के प्रतिनिधियों ने बताया कि मिशन शिक्षादान का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर और वंचित बच्चों को शिक्षा से जोड़ना तथा उनकी पढ़ाई के लिए आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराना है। द उम्मीद पाठशाला के माध्यम से बच्चों को नियमित शिक्षा, मार्गदर्शन और अध्ययन सामग्री उपलब्ध कराने का प्रयास लगातार किया जा रहा है।
संस्था के प्रतिनिधियों ने कहा कि आर्थिक स्थिति किसी भी बच्चे की शिक्षा में बाधा नहीं बननी चाहिए। इसी संकल्प के साथ द उम्मीद समाज के सहयोग से जरूरतमंद बच्चों तक शिक्षा और जरूरी संसाधन पहुंचाने का कार्य कर रही है। संस्था ने श्रीमद राजचंद्र मिशन धरमपुर, गुजरात के सहयोग के प्रति आभार जताते हुए कहा कि सामाजिक संस्थाओं और सहयोगी संगठनों की सहभागिता से शिक्षा के इस अभियान को अधिक बच्चों तक पहुंचाया जा सकता है।
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के आदर्शनगर में शराब तस्करी का मामला सामने आया है।…
समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के बहादुरपुर स्थित एक एटीएम से रुपये निकालने पहुंची एक…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के समस्तीपुर-दरभंगा मुख्य सड़क किनारे मिर्जापुर चौक…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत मोहनपुर वार्ड-39 में जमीन विवाद को…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के केवटा वार्ड संख्या-2 में एक अधेड़…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मोरवा प्रखंड अंतर्गत सोंगर पंचायत के मिर्जापुर गांव में भीषण…