समस्तीपुर : कलेक्ट्रेट स्थित जनता दरबार में सोमवार को डीएम रोशन कुशवाहा ने जिले के विभिन्न प्रखंडों से आए लोगों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान भूमि विवाद, राजस्व, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, शिक्षा, स्वास्थ्य, विद्युत, पेयजल, सड़क, आवास, अतिक्रमण, पुलिस, आपूर्ति समेत विभिन्न विभागों से संबंधित आवेदन प्राप्त हुए। डीएम ने सभी आवेदकों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को मामलों का त्वरित, निष्पक्ष और गुणवत्तापूर्ण निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
उन्होंने कहा कि आम नागरिकों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। सभी अधिकारी संवेदनशीलता और जवाबदेही के साथ कार्य करें ताकि लोगों को शीघ्र राहत मिल सके। जनता दरबार के दौरान कई मामलों में डीएम ने संबंधित अधिकारियों से तत्काल दूरभाष पर संपर्क कर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। वहीं, अन्य मामलों को नियमानुसार शीघ्र निष्पादन के लिए संबंधित विभागों को अग्रसारित किया गया। मौके पर विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय पदाधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। प्राप्त आवेदनों के निष्पादन की प्रक्रिया भी तत्काल शुरू कर दी गई।
समस्तीपुर : समस्तीपुर रेल मंडल कार्यालय के तत्कालीन एपीओ-2 अरुण कुमार मंडल को अवैध हथियार…
समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन थाना क्षेत्र के हरिपुर बढेता गांव स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय हरिपुर बरहता…
समस्तीपुर/मुसरीघरारी : समस्तीपुर जिले के रूपौली पंचायत स्थित गोहदा में अल्पसंख्यक आवासीय विद्यालय की स्थापना…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर थाना क्षेत्र के एक गांव स्थित कोचिंग संस्थान में…
समस्तीपुर : कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र के जगतसिंहपुर गांव में सोमवार को एक युवक की संदिग्ध…
समस्तीपुर/विद्यापतिनगर [पद्माकर सिंह लाला] : सावन मास की पहली सोमवारी पर बाबा भोलेनाथ के जलाभिषेक…