Samastipur

समस्तीपुर वीमेंस कॉलेज में निर्वाचन साक्षरता क्लब का जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 

समस्तीपुर : भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर जिले में संचालित निर्वाचन साक्षरता क्लबों के तहत शनिवार को वीमेंस कॉलेज में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन डीएम रोशन कुशवाहा, डीडीसी सूर्य प्रताप सिंह एवं उप निर्वाचन पदाधिकारी विनोद कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डीएम ने छात्राओं से लोकतंत्र में मतदान के महत्व को समझने और दूसरों को भी जागरूक करने की अपील की।

उन्होंने कहा कि अब 17 वर्ष की आयु पूरी होने पर भी युवा अपना नाम मतदाता सूची में जोड़ने के लिए आवेदन कर सकते हैं। 18 वर्ष की आयु पूरी होते ही उनका नाम निर्वाचक सूची में दर्ज कर दिया जाएगा। उन्होंने छात्राओं से समय पर मतदाता पंजीकरण कराने का आग्रह किया। डीडीसी सह निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी (133-समस्तीपुर) ने बताया कि विधानसभा क्षेत्र में सभी बीएलओ सक्रिय हैं।मतदाता सूची से संबंधित किसी भी प्रकार की जानकारी या समस्या होने पर निर्वाचन आयोग के हेल्पलाइन नंबर 1950 पर संपर्क किया जा सकता है। उप निर्वाचन पदाधिकारी ने निर्वाचन साक्षरता क्लब की भूमिका, उसके उद्देश्य तथा लोकतांत्रिक प्रक्रिया में युवाओं की भागीदारी पर विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम का संचालन अवर निर्वाचन पदाधिकारी, दलसिंहसराय रवि रंजन कुमार ने किया।

इससे पहले महिला कॉलेज की प्राचार्य प्रो. डॉ राजेश कुमार रंजन ने डीएम, डीडीसी एवं उप निर्वाचन पदाधिकारी का पुष्पगुच्छ, पौधा और शॉल भेंट कर स्वागत एवं सम्मान किया। कार्यक्रम के दौरान छात्राओं के बीच निर्वाचन विषयक क्विज प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया, जिसमें 35 छात्राओं ने भाग लिया। प्रतियोगिता में कुमारी रूपा ने प्रथम, आकृति चौधरी ने द्वितीय, लक्ष्मी कुमारी ने तृतीय, काजल कुमारी ने चतुर्थ, रश्मि राज ने पंचम तथा रोकसार प्रवीण ने षष्ठ स्थान प्राप्त किया। सभी विजेताओं को डीडीसी सूर्य प्रताप सिंह ने प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में छात्राओं ने लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी का संकल्प भी लिया।

Avinash Roy

Recent Posts

पूसा के हरपुर भुसकौल चौक पर बदमाशों ने की हवाई फायरिंग, 5 की संख्या में थे बदमाश

समस्तीपुर/पूसा : समस्तीपुर जिले के पूसा थाना क्षेत्र के हरपुर भुसकौल चौक के निकट शुक्रवार…

17 घंटे ago

समस्तीपुर में शिक्षकों के लिए बड़ी राहत! बढ़े हुए HRA का रास्ता साफ, शिक्षा विभाग ने शुरू की कार्रवाई

समस्तीपुर : नगर निगम समस्तीपुर सीमा के आसपास स्थित विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों के लिए…

18 घंटे ago

संदिग्ध मौत के आरोपी को बाजार में देख भड़के परिजन, बनाया बंधक; मृतक ने दोस्त की पत्नी से कर ली थी शादी

समस्तीपुर : दोस्त की पत्नी के साथ कथित तौर पर विवाह कर रहने वाले नगर…

18 घंटे ago