Samastipur

समस्तीपुर : घर में सो रहे युवक की सिर में गोली मारकर ह’त्या, भूमि विवाद में वारदात को अंजाम देने की चर्चा

समस्तीपुर/उजियारपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र के बैकुंठपुर ब्रहंडा पंचायत के वार्ड संख्या-7 स्थित पचपैका गांव में रविवार व सोमवार की मध्य रात्रि घर में सो रहे एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात के बाद पूरे इलाके में दहशत फैल गई। सूचना मिलने पर उजियारपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। मृतक की पहचान गांव निवासी शंकर महतो के 38 वर्षीय पुत्र राजू कुमार उर्फ महात्मा जी के रूप में हुई है। राजू कुमार खेती-बाड़ी कर अपना जीवनयापन करता था।

बताया गया है कि मृतक ने अब तक विवाह नहीं किया था। बताया गया कि रविवार रात वह अपने घर में सो रहा था। इसी दौरान रात करीब तीन बजे अज्ञात बदमाशों ने उसे गोली मार दी। गोली चलने की आवाज सुनकर परिजन और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो राजू कुमार गंभीर रूप से घायल अवस्था में पड़ा मिला। घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ ही पुलिस ने परिजनों और ग्रामीणों से पूछताछ कर मामले की जानकारी जुटाई। फिलहाल हत्या के कारणों की जांच की जा रही है और पुलिस सभी संभावित बिंदुओं पर पड़ताल कर रही है।

भूमि विवाद से जुड़ रहा मामला :

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि मृतक पक्ष का कई वर्षों से भूमि को लेकर विवाद चल रहा था। इसी विवाद में पहले भी एक हत्या हो चुकी है। पुलिस को आशंका है कि पुराने भूमि विवाद की रंजिश में ही इस वारदात को अंजाम दिया गया है। हालांकि, अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। हत्या की घटना के बाद पचपैका गांव में भय और तनाव का माहौल है। बड़ी संख्या में ग्रामीण मृतक के घर पहुंच रहे हैं। पुलिस इलाके में स्थिति पर नजर बनाए हुए है और संदिग्धों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की तैयारी कर रही है। इस संबंध में उजियारपुर थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। जल्द ही घटना में शामिल अपराधियों की पहचान कर गिरफ्तार किया जाएगा। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं पर जांच में जुटी हुई है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : ट्रक तलाशी के दौरान पुलिस से मारपीट, ASI समेत कई पुलिसकर्मी चोटिल, वर्दी से नेम बैज उखाड़ने और बंधक बनाने का आरोप, तीन गिरफ्तार 

समस्तीपुर/उजियारपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र के नाजिरपुर पंचायत स्थित नाजिरपुर हाट के…

48 सेकंड ago

गरीब रथ एक्सप्रेस में महिला यात्री की अचानक मौ’त, समस्तीपुर रेलवे स्टेशन पर उतारा गया शव

समस्तीपुर : समस्तीपुर जंक्शन पर शुक्रवार की दोपहर जयनगर से आनंद विहार जा रही गरीब…

32 मिनट ago

रक्षाबंधन पर समस्तीपुर मंडल कारा में भावुक हुआ माहौल, बहनों ने बंदी भाइयों की कलाई पर बांधी राखी

समस्तीपुर : भाई-बहन के प्रेम, विश्वास और स्नेह का पर्व रक्षाबंधन शुक्रवार को समस्तीपुर मंडल…

1 घंटा ago

बिहार में अब मार्कशीट पर नहीं लिखा जाएगा ‘फेल’, कम नंबर आए तो मिलेगा नया नाम, शिक्षा मंत्री का फैसला

बिहार में मैट्रिक और इंटर की मार्कशीट पर अब 'फेल' शब्द नहीं लिखा जाएगा. इसकी…

6 घंटे ago

प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय में नशामुक्ति के संकल्प के साथ मनाया अलौकिक रक्षाबंधन महोत्सव

समस्तीपुर : प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के शिव शक्ति भवन में शुक्रवार को अलौकिक…

13 घंटे ago

विद्यापतिनगर में सड़क हादसे में एक बाइक पर सवार तीन युवक गंभीर रूप से जख्मी, रेफर

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर [पद्माकर सिंह लाला] : विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत हरपुर बोचहा स्थित प्रेम विहार पार्क…

24 घंटे ago