Samastipur

समस्तीपुर जंक्शन पर मोबाइल चोर रंगे हाथ गिरफ्तार, चोरी का मोबाइल बरामद

समस्तीपुर : समस्तीपुर जंक्शन पर अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष निगरानी अभियान के दौरान रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) और अपराध आसूचना शाखा की संयुक्त टीम ने एक मोबाइल चोर को रंगे हाथ गिरफ्तार कर उसके पास से चोरी का मोबाइल बरामद किया। गिरफ्तारी मंगलवार की शाम करीब छह बजे प्लेटफॉर्म संख्या-1 पर की गई। आरपीएफ के अनुसार उप निरीक्षक पी.के. चौधरी, श्याम सुंदर कुमार, अपराध आसूचना शाखा के सहायक उप निरीक्षक आकाश रंजन कुमार, प्रधान आरक्षी पुरुषोत्तम कुमार तथा देव शंकर सिंह संयुक्त रूप से स्टेशन परिसर में संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखे हुए थे।

इसी दौरान मुजफ्फरपुर छोर स्थित फुट ओवरब्रिज (एफओबी) के पास एक युवक संदिग्ध अवस्था में तेजी से भागता दिखाई दिया। शक होने पर टीम ने घेराबंदी कर उसे एफओबी के रैंप के नीचे दबोच लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपनी पहचान अरविंद तिवारी (34 वर्ष), निवासी सोखहारा, थाना फुलवरिया, जिला बेगूसराय के रूप में बताई। तलाशी के दौरान उसके पास से बैंगनी रंग का टच स्क्रीन मोबाइल फोन बरामद हुआ। सख्ती से पूछताछ करने पर उसने स्वीकार किया कि पूछताछ काउंटर के पास एक यात्री की जेब से मोबाइल चोरी किया था। आरोपी ने बताया कि वह मोबाइल बेचकर मिले पैसे से नशे की पूर्ति करना चाहता था।

इसी दौरान मौके पर पहुंचे यात्री समस्तीपुर जिले के शिवाजीनगर के वीरेन्द्र यादव ने बरामद मोबाइल को अपना बताया। पहचान की पुष्टि के बाद आरपीएफ ने आरोपी को गिरफ्तार कर चोरी का मोबाइल जब्त कर लिया तथा उसके विरुद्ध अग्रिम कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी। आरपीएफ ने यात्रियों से अपील की है कि स्टेशन परिसर में अपने सामान और मोबाइल की सुरक्षा को लेकर सतर्क रहें तथा किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की सूचना तत्काल रेलवे सुरक्षा बल को दें।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में मृतक ‘छोटू’ के घर पहुंचे सांसद पप्पू यादव, सरकार से 50 लाख मुआवजा देने की मांग

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर [पद्माकर सिंह लाला] : जन अधिकार पार्टी के सुप्रीमो सह पूर्णिया सांसद राजेश रंजन…

6 मिनट ago

शिवाजीनगर के बरियाही घाट पुल के पास करेह नदी में तैरता दिखा अज्ञात युवक का शव, तेज बहाव में आंखों से ओझल; तलाश जारी

समस्तीपुर/शिवाजीनगर : शिवाजीनगर थाना अंतर्गत बरियाही घाट पुल के समीप करेह नदी में मंगलवार को…

19 मिनट ago

सिंघिया में एक ही रात चार दुकानों में चोरी, गेट तोड़कर लाखों की संपत्ति समेट ले गए बदमाश

समस्तीपुर/सिंघिया : समस्तीपुर जिले में लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं के बीच सोमवार की…

25 मिनट ago

समस्तीपुर के युवक की संदिग्ध मौ’त, पहले पति पर हत्या का आरोप; दोस्त की पत्नी के साथ लिव-इन में रह रहा था मृतक

समस्तीपुर : प्रेम-प्रसंग से जुड़े मामले में मंगलवार को एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में…

31 मिनट ago

समस्तीपुर पहुंचे NSUI के पूर्व अध्यक्ष चुन्नू सिंह, ‘छात्रों की गूंज’ अभियान को लेकर कार्यकर्ताओं में भरा जोश

समस्तीपुर : भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) और युवा कांग्रेस के संयुक्त अभियान 'छात्रों की…

3 घंटे ago

बलभद्रपुर ने उजियारपुर को हराकर जीता क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब, अब्दुल्लाह बने ‘मैन ऑफ द मैच’

समस्तीपुर/उजियारपुर : उजियारपुर प्रखंड के गांवपुर पंचायत के बलभद्रपुर गांव में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट का…

6 घंटे ago