Bihar

‘ए निशांत! सुबह से बैठल हिया’ निशांत कुमार से बोली बुजुर्ग महिला, हाथ पकड़ ले गए स्वास्थ्य मंत्री, कराया एक्सरे

ए निशांत! सुबह से बैठल हिया.. मनेर से आई बुजुर्ग महिला की इतनी ही बात सुनकर बिहार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने उसका हाथ पकड़कर उठाया और लोकनायक जयप्रकाश (LNJP) अस्पताल के अंदर ले गए। बुजुर्ग महिला ने निशांत कुमार को बताया कि वो तीन दिन से एक्स-रे के लिए चक्कर लगा रही है। आज भी वो एक्सरे के लिए यहां आई थी। सुबह से बैठी थी, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही।

LNJP अस्पताल में गंदगी देख निशांत ने लगाई अधिकारियों को फटकार

दरअसल स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार मंगलवार को राजवंशी नगर स्थित लोकनायक जयप्रकाश नारायण हड्डी अस्पताल पहुंचे थे। यहां निशांत कुमार करीब साढ़े तीन घंटे तक रहे। इस दौरान उन्होंने अस्पताल के ओपीडी, इमरजेंसी वार्ड, पैथोलॉजी, किचन, नये भवन से लेकर पुरुष शौचालय तक का निरीक्षण किया। इस दौरान गंदगी देखकर निशांत ने नाराजगी जताते हुए अधिकारियों को फटकार भी लगाई।

पैथोलॉजी विभाग 24 घंटे चालू रहेगा: निशांत

बिहार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने पटना के LNJP अस्पताल का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि पैथोलॉजी विभाग को 24 घंटे चालू रखा जाएगा। हमें कई कमियां मिलीं और मरीजो को बाजार से दवाइयां खरीदने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। बता दें, पटना पीएमसीएच के निरीक्षण के दौरान ड्यूटी से गायब रहने वाले प्राचार्य पर निशांत ने कार्रवाई की थी।

निशांत कुमार ने दो डॉक्टरों को जारी किया कारण बताओ नोटिस

बिहार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार के निरीक्षण के दौरान LNJP अस्पताल से एक डॉक्टर ड्यूटी से गायब मिले। वहीं दूसरे डॉक्टर ने मरीज को बाहर से जांच कराने को लिखा था, ये देखकर निशांत कुमार भड़क गए। प्रिस्क्रिप्शन में बाहर से जांच कराने को लिखने वाले न्यूरो के डॉ श्याम किशोर को इसके लिए कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया। वहीं दूसरे डॉक्टर राकेश कुमार रोशन की ड्यूटी 2 बजे थी, लेकिन वो एक घंटे की देरी से यानी 3 बजे अस्पताल पहुंचे। इसके लिए उनसे भी जवाब मांगा गया है।

Avinash Roy

Recent Posts

उत्क्रमित मध्य विद्यालय लगुनियां के नवाचारों की समस्तीपुर नगर आयुक्त ने की सराहना

समस्तीपुर : नगर निगम समस्तीपुर के नगर आयुक्त गौतम कुमार ने शुक्रवार को उत्क्रमित मध्य…

49 मिनट ago

‘जलने वाले जलते रहे’, तेज प्रताप का अनुष्का यादव पर पलटवार, कहा- गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान देना मेरी शान के खिलाफ

'जलने वाले जलते रहें, हम आगे बढ़ते रहेंगे. मैं गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान…

1 घंटा ago

समस्तीपुर में ट्रक की ठोकर से वैशाली के बाइक सवार युवक की मौ’त, नानी के घर जा रहा था; डेढ़ महीना पहले गुजरात से घर लौटा था

समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन थाना क्षेत्र के बरुणा रसलपुर के समीप एसएच-88 पर तेज रफ्तार ट्रक…

3 घंटे ago

समस्तीपुर के 134 विद्यालयों की 7844 डिसमिल जमीन पर भू-माफियाओं का कब्जा, कहीं चल रहा प्रिंटिंग प्रेस तो कहीं हो रही खेती

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में शिक्षा व्यवस्था और सरकारी संपत्तियों की बदहाली की पोल खोलने…

7 घंटे ago

समस्तीपुर : बिहार बोर्ड ने इंटर व मैट्रिक परीक्षा 2027 के लिए बढ़ाई फॉर्म भरने की तिथि, 31 अक्टूबर तक का मौका

समस्तीपुर : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (बीएसईबी) ने इंटरमीडिएट और मैट्रिक वार्षिक परीक्षा 2027 में…

7 घंटे ago

कंटेनर में छिपाकर रखी गई शराब लोड चारों Scorpio हो सकती है चोरी की, लगा है फर्जी नंबर प्लेट

समस्तीपुर : उजियारपुर थाना क्षेत्र के चांदचौर शंकर चौक के पास उत्पाद विभाग की टीम…

8 घंटे ago