Samastipur

श्रीराम जानकी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में नवजात शिशु की मौ’त, परिजनों ने अस्पताल प्रशासन पर लगाया लापरवाही का आरोप

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के सरायरंजन प्रखंड क्षेत्र के नरघोघी गांव स्थित श्रीराम जानकी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में मंगलवार को एक नवजात शिशु की मौत हो गई। नवजात शिशु की मौत की जानकारी मिलते हीं परिजन आक्रोशित हो गए। वहीं हंगामा करते हुए एएनएम पर लापरवाही का आरोप लगाया गया है। प्रसूति महिला की पहचान उजियारपुर प्रखंड के चांदचौर मथुरापुर निवासी प्रिंस कुमार राय की पत्नी कोमल कुमारी (27 वर्ष) के रूप में की गई है। घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि सोमवार की सुबह कोमल कुमारी को प्रसव के लिए श्री राम जानकी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

उसके बाद सोमवार को ही सिजेरियन के माध्यम से बच्चे का जन्म हुआ। जन्म के बाद पूरी तरह से नवजात बच्चा को स्वास्थ्य बताया गया था। परिजनों का बताना था कि मंगलवार को दिन में करीब 11:00 अचानक शिशु की तबीयत बिगड़ने लगी। तबीयत बिगड़ने के बाद बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर भेजने की बात कही गई। हायर सेंटर ले जाने के दौरान ही शिशु की रास्ते में मौत हो गई।

मौत की खबर सूनने के बाद परिजन आक्रोशित हो गए। परिजनों का आरोप था कि चिकित्सक द्वारा बच्चे की समुचित देखभाल के लिए दो एएनएम को लगाया गया था। उसके बावजूद दोनों एएनएम द्वारा बच्चों की समुचित देखभाल में लापरवाही बड़ती गई। जिससे बच्चे की मौत हुई है। इधर उपाधीक्षक डॉ. राणा विश्वविजय सिंह ने बताया कि बच्चा पहले से आरडीए की समस्या से पीड़ित था। मेडिकल टीम पूरी तरह से उसे स्वस्थ रखने के लिए प्रयास कर रही थी। शिकायत के आधार पर ड्यूटी पर तैनात एएनएम से जबाब तलब किया गया है।

वीडियो :

Avinash Roy

Recent Posts

अपनी सरकार के साथ भी और सवाल भी, चिराग पासवान की भूमिका पर राजनीति में चर्चा तेज

बिहार की राजनीति में केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान की भूमिका एक बार फिर चर्चा में…

4 घंटे ago

दुर्गा पूजा में सुरक्षा को लेकर 24 घंटे अलर्ट मोड में रहेगी समस्तीपुर पुलिस, DIG ने बैठक में दिये कई निर्देश

फाइल फोटो (DIG मिथिलेश तिवारी) समस्तीपुर : दुर्गा पूजा, विजयादशमी और अन्य त्योहारों के दौरान…

8 घंटे ago

समस्तीपुर में पुलिस पर हमला, शराब धंधेबाज को छुड़ाकर भागे ग्रामीण; महिला सिपाही से बदसलूकी, 8 गिरफ्तार

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के रोसड़ा थाना क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ छापेमारी करने…

8 घंटे ago

आगामी पर्व-त्योहारों के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए 8 जोड़ी पूजा स्पेशल ट्रेनों का होगा परिचालन

समस्तीपुर : आगामी पर्व-त्योहारों के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुये रेलवे ने…

9 घंटे ago

समस्तीपुर में रेल SP ने किया नवनिर्मित रेल DSP कार्यालय का उद्घाटन, पर्व के दौरान यात्रियों की संभावित भीड़ को लेकर विशेष सतर्कता बरतने का निर्देश

समस्तीपुर : रेल एसपी बिना कुमारी ने बुधवार को समस्तीपुर में नवनिर्मित रेल डीएसपी कार्यालय…

9 घंटे ago

समस्तीपुर : कमरे में मिली शराब की टूटी बोतलें, दूसरे में युवक का श*’व, परिजनों ने ह’*त्या की आशंका जतायी; 10 दिन पहले ही लौटा था बनारस से

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के अंगारघाट थाना क्षेत्र के डढ़िया गांव में घर से कुछ…

18 घंटे ago