Samastipur

सिंघिया में एक ही रात चार दुकानों में चोरी, गेट तोड़कर लाखों की संपत्ति समेट ले गए बदमाश

समस्तीपुर/सिंघिया : समस्तीपुर जिले में लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं के बीच सोमवार की रात सिंघिया नगर पंचायत में अज्ञात चोरों ने दुस्साहस का परिचय देते हुए एक ही स्थान पर स्थित चार दुकानों को निशाना बनाया। भारतीय स्टेट बैंक सिंघिया शाखा के समीप दुकानों के गेट तोड़कर चोर लाखों रुपये मूल्य की बैटरी, इन्वर्टर, नकदी तथा अन्य कीमती सामान लेकर फरार हो गए। मंगलवार की सुबह जब दुकानदार अपनी अपनी दुकान खोलने पहुंचे तो चोरी की जानकारी मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया।

सूचना मिलते ही सिंघिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी। जानकारी के अनुसार चोरों ने अमित कुमार सिंह की सीएससी दुकान, विजय कुमार राय के साइबर कैफे, राम उदगार राय की पान दुकान तथा राजीव कुमार के ब्यूटी पार्लर को निशाना बनाया। बदमाशों ने दुकानों के आगे लगे गेट और ताले तोड़कर अंदर प्रवेश किया तथा व्यवस्थित तरीके से सामान खंगालते हुए बैटरी, इन्वर्टर, नकदी सहित अन्य मूल्यवान सामग्री अपने साथ ले गए। चोरी की वारदात इतनी सुनियोजित ढंग से अंजाम दी गई कि आसपास के लोगों को रात में इसकी भनक तक नहीं लगी। सुबह दुकानदार जब अपनी दुकान खोलने पहुंचे तो टूटा हुआ गेट और बिखरा सामान देखकर उनके होश उड़ गए। कुछ ही देर में आसपास के व्यवसायी और स्थानीय लोग भी मौके पर जुट गए। घटना की सूचना तत्काल सिंघिया थाना पुलिस को दी गई।

सूचना मिलते ही पुलिस पदाधिकारी संजय कुमार सिंह, मिथुन कुमार एवं राजहंस कुमार घटनास्थल पर पहुंचे और दुकानदारों से जानकारी लेते हुए प्रारंभिक जांच शुरू की। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ भी की तथा घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। घटना के बाद स्थानीय दुकानदारों और नागरिकों में काफी आक्रोश देखा गया। लोगों का कहना था कि बाजार क्षेत्र में लगातार चोरी की घटनाएं बढ़ रही हैं, जिससे व्यापारियों में भय का माहौल है। उन्होंने रात्रि गश्ती को और प्रभावी बनाने की मांग करते हुए कहा कि यदि नियमित और सघन पुलिस गश्त होती तो संभवतः चोर इस प्रकार बेखौफ होकर वारदात को अंजाम नहीं दे पाते। लोगों ने डॉग स्क्वायड तथा एफएसएल फॉरेंसिक साइंस लैब टीम बुलाकर वैज्ञानिक तरीके से जांच कराने की मांग की, ताकि अपराधियों की जल्द पहचान हो सके।

स्थानीय व्यवसायियों ने बताया कि लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से छोटे कारोबारियों की आर्थिक कमर टूट रही है। मेहनत की कमाई से खरीदे गए उपकरण और सामान चोरी हो जाने से व्यापार प्रभावित हो रहा है। उन्होंने प्रशासन से बाजार क्षेत्र में सीसीटीवी कैमर लगाने , रात्रि गश्ती तेज करने तथा चोरी की घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने की मांग की। उल्लेखनीय है कि हाल के दिनों में समस्तीपुर जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में चोरी की घटनाओं में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

बीते दिनों खानपुर थाना क्षेत्र में एक ही रात दो स्थानों पर बड़ी चोरी की वारदात सामने आई थी। वहीं हथौड़ी थाना क्षेत्र के काली मंदिर, शिवाजीनगर थाना क्षेत्र के एक बंद पड़े मकान सहित जिले के कई इलाकों में चोरों ने लोगों की संपत्ति पर हाथ साफ किया है। लगातार हो रही इन घटनाओं ने आम लोगों और व्यापारियों की चिंता बढ़ा दी है तथा पुलिस की कार्यशैली पर भी सवाल उठने लगे हैं। थानाध्यक्ष श्याम कुमार मेहता ने कहा कि चार दुकानों में चोरी की सूचना मिली है। डीआईयू एवं एफएसएल टीम को बुलाकर वैज्ञानिक तरीके से जांच कराई जाएगी। साक्ष्यों के आधार पर अपराधियों की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी सुनिश्चित करने की कार्रवाई की जाएगी।

Avinash Roy

Recent Posts

दुर्गा पूजा में सुरक्षा को लेकर 24 घंटे अलर्ट मोड में रहेगी समस्तीपुर पुलिस, DIG ने बैठक में दिये कई निर्देश

फाइल फोटो (DIG मिथिलेश तिवारी) समस्तीपुर : दुर्गा पूजा, विजयादशमी और अन्य त्योहारों के दौरान…

3 घंटे ago

समस्तीपुर में पुलिस पर हमला, शराब धंधेबाज को छुड़ाकर भागे ग्रामीण; महिला सिपाही से बदसलूकी, 8 गिरफ्तार

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के रोसड़ा थाना क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ छापेमारी करने…

3 घंटे ago

आगामी पर्व-त्योहारों के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए 8 जोड़ी पूजा स्पेशल ट्रेनों का होगा परिचालन

समस्तीपुर : आगामी पर्व-त्योहारों के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुये रेलवे ने…

3 घंटे ago

समस्तीपुर में रेल SP ने किया नवनिर्मित रेल DSP कार्यालय का उद्घाटन, पर्व के दौरान यात्रियों की संभावित भीड़ को लेकर विशेष सतर्कता बरतने का निर्देश

समस्तीपुर : रेल एसपी बिना कुमारी ने बुधवार को समस्तीपुर में नवनिर्मित रेल डीएसपी कार्यालय…

4 घंटे ago

समस्तीपुर : कमरे में मिली शराब की टूटी बोतलें, दूसरे में युवक का श*’व, परिजनों ने ह’*त्या की आशंका जतायी; 10 दिन पहले ही लौटा था बनारस से

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के अंगारघाट थाना क्षेत्र के डढ़िया गांव में घर से कुछ…

13 घंटे ago

सरायरंजन में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी का अतिरिक्त प्रभार BDO सुनील कुमार को मिला; निलंबित BEO निर्मला कुमारी के स्थान पर की गई प्रतिनियुक्ति

समस्तीपुर : सरायरंजन प्रखंड में प्रशासनिक कार्यों के सुचारू संचालन के लिए प्रखंड विकास पदाधिकारी…

13 घंटे ago