Samastipur

शराब बरामदगी मामले में कार्रवाई नहीं करने के मामले में साखमोहन पिकेट प्रभारी को समस्तीपुर SP ने किया निलंबित

समस्तीपुर : विभूतिपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत नवसृजित साखमोहन पुलिस पिकेट के प्रभारी सुनील कुमार सिंह को एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने कार्य में लापरवाही के आरोप में निलंबित कर दिया है। यह कार्रवाई अंचल पुलिस निरीक्षक की जांच रिपोर्ट के आधार पर की गई है। जानकारी के अनुसार, कुछ दिन पहले शराब बरामदगी से जुड़े एक मामले में पुलिस द्वारा समय पर कार्रवाई नहीं करने और मामले को दबाने का आरोप सामने आया था।

प्रारंभिक स्तर पर इस मामले में पिकेट पर तैनात पुलिस पदाधिकारी श्रीकांत पांडेय के खिलाफ कार्रवाई की गई थी और उन्हें भी एसपी ने निगत हफ्ते निलंबित कर दिया था। हालांकि, मामले की विस्तृत जांच के दौरान यह भी सामने आया कि पिकेट प्रभारी सुनील कुमार सिंह ने अपने दायित्वों का समुचित निर्वहन नहीं किया।

जांच के दौरान उन्होंने पूरे मामले की जिम्मेदारी अधीनस्थ पदाधिकारी पर डालने का प्रयास किया, लेकिन अंचल पुलिस निरीक्षक की रिपोर्ट में उनकी लापरवाही भी स्पष्ट रूप से उजागर हुई। जांच रिपोर्ट मिलने के बाद एसपी ने पिकेट प्रभारी के खिलाफ विभागीय कार्रवाई करते हुए उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। इस संबंध में एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने बताया कि कार्य में लापरवाही बर्दास्त नहीं की जाएगी। सर्किल इंस्पेक्टर के रिपोर्ट के आधार पर यह कारवाई की गयी है।

Avinash Roy

Recent Posts

गंगापुर में सड़क हादसे में युवक की मौ’त, साथी गंभीर घायल; चार बच्चों के सिर से उठा पिता का साया

समस्तीपुर/मुसरीघरारी : समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र में हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में…

1 घंटा ago

हसनपुर में बॉलेरो से 371 लीटर विदेशी शराब बरामद, कारोबारी व चालक गिरफ्तार

समस्तीपुर/हसनपुर : हसनपुर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए…

2 घंटे ago

‘द उम्मीद कप 2026’ का आगाज, पहले क्वार्टर फाइनल में बेगूसराय ने खगड़िया को हराया

समस्तीपुर : सामाजिक संस्था द उम्मीद की ओर से आयोजित 'द उम्मीद कप 2026' बिहार…

8 घंटे ago

जाली टिकट के साथ यात्रा कर रहे चार यात्री पकड़े गए, दो पर समस्तीपुर GRP थाना में प्राथमिकी दर्ज

समस्तीपुर : जाली रेलवे टिकट के साथ यात्रा करने के मामले में रेल थाना (GRP)…

13 घंटे ago

फर्जी शिक्षक नियुक्ति मामले में प्रधानाध्यापिका व कथित शिक्षक पर FIR, वेतन भुगतान की साजिश का आरोप

समस्तीपुर/सरायरंजन : समस्तीपुर जिले के सरायरंजन प्रखंड के नौआचक पंचायत स्थित प्राथमिक विद्यालय, नौआचक वार्ड…

14 घंटे ago

विश्वविद्यालय परिसर में हुए चर्चित एसिड ब्लास्ट कांड की जांच रिपोर्ट सार्वजनिक करने की मांग

समस्तीपुर/पूसा : डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय, पूसा परिसर में हुए चर्चित एसिड ब्लास्ट…

15 घंटे ago