Samastipur

सरायरंजन में जमीनी विवाद को लेकर चली गोली, युवक गंभीर रूप से जख्मी; दोनों पक्ष है शराब कारोबारी

समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन थाना क्षेत्र के नौआचक पंचायत स्थित डीहवारणी चौर में सोमवार दोपहर पूर्व से चले आ रहे जमीन विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। दो पक्षों के बीच हुई झड़प के दौरान गोली चलने से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक की पहचान नौआचक गांव निवासी पवन राय के रूप में की गयी है। परिजनों के अनुसार, दूसरे पक्ष के लोगों ने दूर से फायरिंग की, जिसमें पवन राय के पैर में गोली लगी। गोली पैर को आर-पार कर गई।

गंभीर रूप से घायल पवन राय को तत्काल समस्तीपुर शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है।स्थानीय लोगों का दावा है कि घटना के दौरान कई राउंड फायरिंग हुई और घायल युवक को दो गोलियां लगी है। हालांकि पुलिस अभी पूरे मामले की जांच कर रही है और फायरिंग की संख्या की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

घटना की सूचना मिलते ही सरायरंजन एवं ताजपुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। घटनास्थल पर तनाव की स्थिति को देखते हुए पुलिस बल तैनात है। सरायरंजन थानाध्यक्ष धनंजय कुमार ने बताया कि प्रारंभिक जांच में मामला पूर्व से चले आ रहे जमीन विवाद से जुड़ा प्रतीत होता है। उन्होंने कहा कि घायल पवन राय के पैर में गोली लगी है। थानाध्यक्ष ने यह भी बताया कि दोनों पक्ष शराब कारोबार से जुड़े बताए जाते हैं, लेकिन गोलीबारी की घटना का कारण जमीन विवाद है। इधर पुलिस पूरे मामले की जांच कर आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी है। जख्मी के बयान के आधार पर प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया जारी है।

सदर एसडीपीओ-1 संजय कुमार पांडेय ने क्या कुछ कहा :

Avinash Roy

Recent Posts

रक्षाबंधन पर समस्तीपुर मंडल कारा में भावुक हुआ माहौल, बहनों ने बंदी भाइयों की कलाई पर बांधी राखी

समस्तीपुर : भाई-बहन के प्रेम, विश्वास और स्नेह का पर्व रक्षाबंधन शुक्रवार को समस्तीपुर मंडल…

12 मिनट ago

बिहार में अब मार्कशीट पर नहीं लिखा जाएगा ‘फेल’, कम नंबर आए तो मिलेगा नया नाम, शिक्षा मंत्री का फैसला

बिहार में मैट्रिक और इंटर की मार्कशीट पर अब 'फेल' शब्द नहीं लिखा जाएगा. इसकी…

5 घंटे ago

प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय में नशामुक्ति के संकल्प के साथ मनाया अलौकिक रक्षाबंधन महोत्सव

समस्तीपुर : प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के शिव शक्ति भवन में शुक्रवार को अलौकिक…

12 घंटे ago

विद्यापतिनगर में सड़क हादसे में एक बाइक पर सवार तीन युवक गंभीर रूप से जख्मी, रेफर

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर [पद्माकर सिंह लाला] : विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत हरपुर बोचहा स्थित प्रेम विहार पार्क…

22 घंटे ago

विद्यापतिनगर में गंगा-बाया की बाढ़ से दियारा में जिंदगी बेपटरी; खेत डूबे, मवेशियों संग सड़क किनारे पशुपालकों ने डाला डेरा

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर [पद्माकर सिंह लाला] : गंगा और बाया नदी के बढ़ते जलस्तर ने प्रखंड के…

23 घंटे ago

विद्यापतिधाम में रेलवे की भूमि के सैकड़ों अतिक्रमणकारियों को पांच दिनों में अतिक्रमण खाली करने का अल्टीमेटम

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर [पद्माकर सिंह लाला] : पूर्व मध्य रेलवे के हाजीपुर - बछवाड़ा रेलखंड पर अवस्थित…

23 घंटे ago