Samastipur

समस्तीपुर सेल्स टैक्स कार्यालय में चोरी करते रंगे हाथ पकड़ा गया चोर, चोरी का सरिया और मोबाइल बरामद, पहले भी जा चुका है जेल

समस्तीपुर : नगर थाने की पुलिस ने मंगलवार की अहले सुबह कार्रवाई करते हुए सेल्स टैक्स कार्यालय परिसर में चोरी की वारदात को अंजाम दे रहे एक युवक को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी के कब्जे से भवन निर्माण कार्य में इस्तेमाल होने वाला सरिया तथा एक चोरी का मोबाइल फोन भी बरामद किया गया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। गिरफ्तार युवक की पहचान उत्तर प्रदेश निवासी राकेश सिंह के पुत्र शुभम सिंह (30 वर्ष) के रूप में हुई है।

बताया जाता है कि उसके पिता पिछले कई वर्षों से समस्तीपुर शहर के नक्कू स्थान में रहकर एक दुकान में काम करते हैं। शुभम भी लंबे समय से समस्तीपुर में रहकर मजदूरी और अन्य छोटे-मोटे काम करता था। जानकारी के अनुसार, सेल्स टैक्स कार्यालय के पीछे इन दिनों एक नए भवन का निर्माण कार्य चल रहा है। निर्माण स्थल पर बड़ी मात्रा में सरिया सहित अन्य निर्माण सामग्री रखी गई थी। मंगलवार की अहले सुबह निर्माण स्थल पर काम करने वाले मजदूर वहीं सो रहे थे। इसी दौरान शुभम सिंह चोरी की नीयत से परिसर में घुस गया और सरिया उठाकर ले जाने का प्रयास करने लगा। आहट मिलने पर मजदूरों की नींद खुल गई। उन्होंने युवक को सरिया के साथ मौके पर ही पकड़ लिया।

इसके बाद मजदूरों ने तत्काल नगर थाना पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में लेकर थाना ले गई। पूछताछ के दौरान उसके पास से एक चोरी का मोबाइल फोन भी बरामद हुआ, जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया। इस संबंध नगर थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया कि निर्माण कार्य के साइट मैनेजर के लिखित आवेदन के आधार पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार शुभम सिंह पहले भी चोरी के एक मामले में मुफस्सिल थाना पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया जा चुका है और जेल भी जा चुका है। वहीं मधुबनी जिले में भी उसके उपर मामला दर्ज है। कुछ महीनों पूर्व ही वह जेल से बेल पर बाहर निकला था।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : राष्ट्रीय लोक अदालत में 3542 मामलों का निष्पादन, न्यायिक अधिकारियों ने संभाली अलग-अलग बेंचों की जिम्मेदारी

समस्तीपुर : जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में शनिवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकार…

7 घंटे ago

हेलमेट से लेकर रेलवे फाटक तक, बच्चों ने सीखे सुरक्षित सफर के गुर; कर्पूरीग्राम में सड़क एवं रेल सुरक्षा को लेकर जागरूकता कार्यक्रम

समस्तीपुर : सड़क और रेल दुर्घटनाओं से बचाव को लेकर शनिवार को पी.आर. इंटर विद्यालय,…

8 घंटे ago

115 छात्र-छात्राओं ने प्रतियोगिता में लिया भाग, विजेताओं को मिली ट्रॉफी व मेडल

समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन प्रखंड अंतर्गत उच्च माध्यमिक विद्यालय नौआचक सह उच्च मध्य विद्यालय नौआचक के…

9 घंटे ago

बिहार में प्लॉट या जमीन खरीदने से पहले जांच लें ये 5 जरूरी दस्तावेज, नहीं तो फंस सकता है पैसा…

बिहार में अगर आप जमीन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो उससे पहले जरूरी…

16 घंटे ago

नाला निर्माण में गड़बड़ी की शिकायत पर नगर आयुक्त ने निर्माण कार्य को रोका, जांच कमिटी की गठित

समस्तीपुर : नवपदस्थापित नगर आयुक्त गौतम कुमार ने शुक्रवार को नगर निगम क्षेत्र में चल…

18 घंटे ago

उत्तर बिहार में 13 और 14 सितंबर को बारिश के आसार, पूसा मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

समस्तीपुर : उत्तर बिहार के जिलों में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलने वाला…

20 घंटे ago